खेरवाडा। सरकारी विद्यालयों में खाना बनाने वाले कुक कम हेल्परों को सरकार द्वारा स्थाई करने और न्युनतम मजदूरी की मांग मानने तक संघर्ष जारी रहेगा तथा नयागांव, खेरवाड़ा तथा केसरियाजी की तहसील कमेटियों में निर्णय होने पर उदयपुर में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। ये विचार जनवादी मजदूर युनियन से सम्बद्ध कुक कम हेल्पर संघर्ष समिति की गोदावरी गार्डन में हुई आम सभा में उभरकर आये।
सभा में कमेटी सदस्य बाबुलाल ने बताया कि कुक पिछले 22 वर्षों से लगातार स्कुलों व मदरसों में ननिहालों को खाना बनाकर दे रहे है लेकिन सरकार कुक कम हेल्परों को आज भी 67 रुपये प्रतिदिन दिया जा रहा है तथा खुद सरकार द्वारा तय न्युनतम मजदूरी भी नही दी जा रही है।
सभा में कमेटी सदस्य हकरी बाई ने बताया कि एक तहसील मे भी अभी की तन्ख्वाह किसी को 9014रुपये, 7010रुपये, 5010 रुपये दिये गये है। उन्होंने मांग की कि कुक कम हेल्परों को समय पर वेतन दिया जाय और वेतन राशि सबके खातों में जमा करवाई जाय। उन्होंने कहा कि कुछ स्कुलों के प्रधानाध्यापक जबरन पेसा काट रहे है।
सभा में जनवादी मजदूर युनियन के संरक्षक डी. एस. पालीवाल ने कहा कि देश में महिलाओं को सभी स्थानों पर दोयम दर्जे का माना जा रहा है और उनके लिये दलगत पार्टिया भी नहीं बोलती है। ऐसे में महिलाओं को ही संगठित होकर अपनी समस्याओं के खिलाफ संघर्ष करना होगा।
सभा में मजदूर किसान हक संगठन के शान्तिलाल डामोर ने बताया कि राजनेतिक चुनावबाज पार्टियों से अलग रहते हुए हमें सरकार द्वारा तय मजदूरी तो लेनी ही है साथ ही आगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका के साथ ही सभी ठेकाकर्मियों को एकजुट होकर अपने स्थाईकरण के लिये आवाज बुलन्द करनी होगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को दोयम दर्जे का मानकर उन्हें कम वेतन दिया जाता है इसलिये कुक कम हेल्परों के संघर्ष के साथ ही महिलाओं की मुक्ति के लिये भी लड़ना पडेगा।
सभा में कुक कम हेल्पर संघर्ष समिति के सलाहकार नाना भगत ने 22 अगस्त को उदयपुर में किये गये धरना-प्रर्दशन में रही कमजोरियों, अच्छाईयों, आय-व्यय के बारे में विस्तार से बताते हुए धन्यवाद दिया। इस मौके पर 17 सदस्यीय तहसील कमेटी का भी गठन किया गया। सभा में जनवादी मजदूर यूनियन के जयन्तीलाल मीणा, भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के मोहन डामोर, कुक कम हेल्पर तहसील कमेटी केसरियाजी की प्रेमलता आदि ने भी विचार व्यक्त किये।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे