ढिशूम : अक्षय की धमाकेदार वापसी, यूएसपी हैं

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 17 जुलाई 2016, 8:19 PM (IST)

जुलाई के अन्तिम शुक्रवार 29 को रोहित धवन निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म ढिशूम का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म की टीम इन दिनों प्रमोशन में जुटी हुई है।

इस फिल्म में जॉन अब्राहम, वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन फिल्म में एक और कलाकार हैं जो अब तक लाइमलाइट से दूर हैं।


इस एक्शन पैक्ट ड्रामा से अभिनेता अक्षय खन्ना बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। चार साल पहले वे अन्तिम बार ‘गली-गली में चोर है’ में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में नेगेटिव किरदार से वे वापसी कर रहे हैं।

फिल्म में इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे वरुण धवन का कहना है, अक्षय फिल्म की यूएसपी हैं। फिल्म में उनका किरदार बहुत अहम है और वे अपने किरदार से प्रभावित करते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वे दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।