-राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
चूरू। राज्य सरकार की प्रतिभाओं को को निखारने की अभूतपूर्व पहल पर आयोजित हो रहे राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय स्थित नेचर पार्क में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति के कलाकारों ने अपने हुनर का जादू दिखाया। इस अवसर पर अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सीईओ पीआर मीणा ने कहा कि हमारा अंचल लोकरंग और संस्कृति की अपनी अलग पहचान रखता है। जिले ने खेल और लोक कला के क्षे़त्र में सम्पूर्ण विश्व में नाम कमाया है। राजीव गांधी ओलंपिक खेल राज्य सरकार की वंचित और छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच देने की अभूतपूर्व पहल है। इन खेलों के आयोजन से खेलों और वंचित प्रतिभाओं को काफी बढ़ावा मिला है।
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय ट्रम्पेट प्लेयर आमिर बियानी ने ‘भारत का रहने वाला हूं , भारत की बात सुनाता हूं...’ सहित अनेक प्रस्तुतियां देकर दिल जीत लिया। लाडो बिटिया के लोक नृत्य, हास्य कलाकार जाकिर कालिया की कॉमेडी, के आर नायक के लोकगीत, शहजाद बियानी के गीत व राधा हिंदुस्तानी के भवाई नृत्य, संगीतज्ञ संजय भियानी की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए।
सीईओ पीआर मीणा, एसीईओ हरिराम चौहान, जिला वक्फ कमेटी के संरक्षक जमील चौहान, सीडीईओ जगबीर सिंह यादव सहित अतिथियों ने समाजसेवी जितेंद्र राजवी, अंतरराष्ट्रीय ट्रम्पेट प्लेयर आमिर बियानी, लाडो बिटिया, राधा हिंदुस्तानी, हास्य कलाकार जाकिर कालिया, केआर नायक, शहजाद बियानी एवं संचालक जितेन्द्र शर्मा को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया।
इस दौरान डीओआईटी एसीपी नरेश टुहानिया, एपीआरओ मनीष कुमार, पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ निरंजन चिरानियां, मुबारिक भाटी, सहायक विकास अधिकारी प्रेमसिंह चौहान, खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत, सहायक विकास अधिकारी सोहनलाल धायल, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामसिंह सिहाग, हरीश कुमार, कपिल, संजय गोयल, रामचंद्र गोयल सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे