चिली में ट्रेन-मिनीबस की टक्कर में छह की मौत

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 02 सितम्बर 2023, 10:48 AM (IST)

सैंटियागो । मध्य चिली के सैन पेड्रो डी ला पाज़ में एक ट्रेन के मिनीबस से टकरा जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सैन्य पुलिस के जुआन फ्रांसिस्को कैरास्को ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना शुक्रवार को एक रेलमार्ग क्रॉसिंग पर हुई, इसमें मिनीबस में सवार 14 लोगों में से छह की मौत हो गई।

ट्रेनों का संचालन करने वाली राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी ईएफई सुर ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि ट्रेन में सवार कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे