अरुणाचल प्रदेश: पेमा खांडू बने नये CM

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 17 जुलाई 2016, 09:49 AM (IST)

इटानगर। पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल तथागत राय ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। उनके साथ ही चाउना मेन ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके साथ ही 30 में से 24 बाग़ी विधायक वापस कांग्रेस में आ गए हैं।

सभी सीनियर नेता, अधिकारी, विधायक और विपक्ष के सदस्य समारोह में मौजूद थे। पेमा खांडू ने कल राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। 6 महीने की राजनैतिक उथल पुथल के बाद अरुणाचल प्रदेश में एक स्थिर सरकार की सूरत नजऱ आ रही है।

कल खांडू ने भी मीडिया से कहा कि उन्होंने राज्यपाल के सामने 47 विधायकों के समर्थन के आधार पर सरकार बनाने का दावा पेश किया और उनसे कहा कि उन्हें शपथ दिलायी जाए।

बागी विधायकों की वापसी को देखते हुए कांग्रेस ने यह बड़ा कदम उठाया था। कल सीएम नबाम तुकी ने विधायक दल के नेता से इस्तीफा दिया था इसके बाद उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था।