अमिताभ के लिए कपडे उतारना चाहती थी कंदील!

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 17 जुलाई 2016, 09:52 AM (IST)

मुल्तान। पाकिस्तान की चर्चित और विवादिम मॉडल कंदील ब्लोच की कल उसके भाई ने ही हत्या कर दी। 26 वर्षीय कंदील हत्या उसने भाई गला दबाकर की। बताया जा रहा है कि कंदील का भाई अपनी बहन के बोल्ड फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने को लेकर खफा था। गौरतलब है कि कंदील ब्लोच अपने विवादित बयानों और बोल्ड तस्वीरों-वीडियों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती थी।


कंदील का वास्तविक नाम फौजिया अजीम था। गौरतलब है कि हाल ही में एक मौलवी से मुलाकात की कंदील ने फेसबुक पर फोटो पोस्ट की थी। पीएम नरेन्द्र मोदी पर भी कंदील ने टिप्पणी की थी। गौरतलब है कि कंदील ने पीएम मोदी को डॉर्लिंग कहकर संबोधित किया था।


इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान कंदील ने ऐलान किया था कि पाकिस्तान के भारत को वर्ल्ड कप में हराने पर स्ट्रिप डांस करेगी। कंदील बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन की भी बहुत बडी फैन थी। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान कंदील ने अमिताभ का भी नाम था।


कंदील ने कहा था कि वह भारत में सिर्फ एक व्यक्ति की ही प्रशंसक हैं और वह अमिताभ बच्चन हैं। उन्होंने कहा था कि विराट कोहली आकर्षक हैं लेकिन मैं सिर्फ अमिताभ बच्चन के लिए ही कपडे उतारना पसंद करूंगी।