नई दिल्ली। हमेशा अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली पाक मॉडल कंदील बलोच की हत्या की खबर से कई लोंग गम में है। हत्या के बाद कंदील के समर्थन में कई लोग मैसेज की बाढ़ आ गई है। सभी कंदील की दर्दनाक मौत की आलोचना कर रहे है। राखी सावंत ने भी इस घटना की निंदा की है और उन्होनें पीएम मोदी का उदाहरण देते हुए पाक पीएम नवाज शरीफ को जोरदार फटकार लगाई है।
मीडिया से बातचीत के दौरान राखी ने कहा, ‘मैं अंदर से बहुत परेशान हूं
क्योंकि बेटी को कहीं से भी सुख नहीं मिलता है। मुझे पाकिस्तान के पीएम से
यह कहना है कि आपको हिन्दुस्तान के पीएम मोदी जी से गुर सीखना चाहिए कि
बेटी बचाओ ना कि बेटी मारो यदि पाक पीएम अपने लोगों से प्यार करते है्ं तो
गफूर जो कंदील का भाई है उसे अपराध की कडी सजा मिलनी चाहिये।
कंदील की मॉडलिंग से परेशान भाई ने की हत्या
कंदील
का सही नाम फौजिया अजीम था परन्तु मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद
उसने अपना नाम कंदील बलोच रख लिया था। पुलिस ने बताया कि कंदील को अपने ही
परिवार से मॉडलिंग छोडऩे और सोशल मीडिया से हटने की धमकी मिली थी। उसका भाई
उसके फेसबुक पोस्ट और वीडियो को लेकर उसें धमकी दे रहा था।
सुरक्षा के लिए कंदील ने लिखा था पत्र
पाकिस्तान
मीडिया के अनुसार, लगभग 20 दिन पहले कंदील ने गृह मंत्री, फेडरल
इन्वेस्टिगेशन अथॉरिटी एफआईए के महानिदेशक और इस्लामाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक
को पत्र लिखकर सुरक्षा प्रदान करने के लिए कहा था। अखबार के अनुसार
उन्होंने कहा था कि उनका जीवन खतरे में है, उन्हें उनके मोबाइल पर फोन कर
धमकी जा रही है और उनके घर में उनकी सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है।
इस कारण सुर्खियों में छाई थी कंदील
क्रिकेट
जगत से लेकर मोदी तक अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में छाई थी।
सोशल मीडिया पर अपनी गतिविधियों के कारण मशहूर कंदील के फॉलोअर की संख्या
हजारों में थी। उन्होने कई बार पूर्व क्रिकेटर और विपक्षी नेता इमरान खान
के साथ शादी करने की इच्छा जताई थी। वल्र्ड कप में कंदील ने विराट कोहली से
प्यार का इजहार किया था।