पेशेवर गायक नहीं,पर गुनगुनाना पसंद:राजीव

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 16 जुलाई 2016, 5:30 PM (IST)

आगामी रोमांचक फिल्म ‘फीवर’ से गायन क्षेत्र में कदम रखने जा रहे अभिनेता राजीव खंडेलवाल का कहना है कि भले ही वह एक पेशेवर गायक न हों, लेकिन उन्हें गुनगुनाना पसंद है।

राजीव फिल्म के गीत ‘तेरी याद’ की रिकॉर्डिंग शुक्रवार को कर रहे हैं।

एक बयान में राजीव ने कहा, ‘‘मैं एक पेशेवर गायक नहीं हूं, लेकिन मुझे हर किसी की तरह गुनगुनाना पसंद है। सच कहूं तो मैं गायक का आधा हूं। जब निर्देशक राजीव जावेरी ने मुझसे इस गीत के लिए संपर्क किया तो मुझे काफी खुशी हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस गीत की रिकॉर्डिंग के लिए काफी घबराया हुआ हूं। हालांकि, मैंने राहुल जैन के साथ थोड़ा अभ्यास किया था और वह भी मेरे साथ गा रहे हैं। आशा है कि यह अच्छा होगा।’’

राहुल इस फिल्म के संगीत निर्देशक भी हैं। यह फिल्म पांच अगस्त को रिलीज होने वाली है।
(आईएएनएस)