मुल्तान। पाकिस्तान की चर्चित और विवादिम मॉडल कंदील ब्लोच की हत्या कर दी
गई है। 26 वर्षीय कंदील ऑनर किलिंग की शिकार बनी है।
कंदील की हत्या
मुल्तान में की गई है। गौरतलब है कि पहले खबर आई थी कि कंदील की हत्या गोली
मारकर की गई है। अब पुलिस का कहना है कि कंदील की हत्या उसने भाई ने गला
दबाकर की है।
बताया जा रहा है कि कंदील का भाई अपनी बहन के बोल्ड फोटो और वीडियो सोशल
मीडिया पर डालने को लेकर खफा था। पुलिस का कहना है कि कंदील एक हफ्ते से
मुल्तान में ही थीं। मे
डिकल रिपोर्ट तैयार करने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स
शव की जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि कंदील फेसबुक पर बोल्ड विडियो,
स्टेटमेंट और फोटो पोस्ट करने को लेकर काफी लोकप्रिय और विवादित थीं।
पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि कंदील की हत्या उसके भाई ने ही की है। वह
अपनी बहन के बोल्ड फोटो और विडियो से खफा था। इसे लेकर उसने अपनी बहन को
धमकी भी दी थी।
हत्या के बाद से कंदील का भाई फरार है। कंदील का वास्तविक
नाम फौजिया अजीम था। गौरतलब है कि हाल ही में एक मौलवी से मुलाकात की कंदील
ने फेसबुक पर फोटो पोस्ट की थी।
पीएम नरेन्द्र मोदी पर भी कंदील ने टिप्पणी की थी। गौरतलब है कि कंदील ने
पीएम मोदी को डॉर्लिंग कहकर संबोधित किया था। इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप
के दौरान कंदील ने ऐलान किया था कि पाकिस्तान के भारत को वर्ल्ड कप में
हराने पर स्ट्रिप डांस करेगी।
कंदील सबसे पहले साल 2013 में सिंगिंग शो पाकिस्तानी आयडल के ऑडिशन में नजर आई थी। उस दौरान जजों ने उसके बेसुरे गाने सुनकर उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। रिजेक्ट होने के बाद कंदील का पारा सातवे आसमान पर चढ गया था और उसने कैमरे के सामने ही जजों को खूब भला बुरा कहा था।
तस्वीरों के लिए देंखे आगे....