तमिल
सुपरस्टार रजनीकांत अपनी मचअवेटेड फिल्म
'जेलर' के साथ जल्दी
ही सिनेमाघरों में धावा करने
वाले हैं। ये फिल्म
एक साथ 5 भाषाओं में 10 अगस्त के दिन रिलीज
हो रही है। इस
बीच मूवी को लेकर
साउथ सिनेमा में काफी विरोध
और प्रदर्शन का भी दौर
शुरू हो चुका है।
अब सामने आई ताजा रिपोर्ट्स
के मुताबिक रजनीकांत की मूवी जेलर
के खिलाफ मलयालम फिल्म निर्देशक सकिर मादाथिल ने
मोर्चा खोल दिया है।
दरअसल, जिस दिन तमिल
सुपरस्टार रजनीकांत की मूवी जेलर
थियेटर पहुंच रही है, ठीक
उसी दिन मलायलम फिल्म
निर्देशक सकिर मादाथिल की
मूवी जेलर भी रिलीज
होने वाली है। ऐसे
में उनकी फिल्म की
सीधी टक्कर सिनेमाघरों में सुपरस्टार रजनीकांत
की फिल्म जेलर से होने
वाली है।
बॉलीवुड लाइफ
के अनुसार इस महाक्लैश
का असर मलयालम फिल्म
निर्देशक सकिर मदाथिल की
मूवी जेलर पर पड़ रहा
है। जिसकी वजह से उनकी
फिल्म को अच्छी संख्या
में सिनेमाघर नहीं मिल रहे
हैं। इस वजह से
मलायलम फिल्म निर्देशख केरल फिल्म चेंबर
ऑफ कॉमर्स के आगे एक
दिन के धरने पर
बैठ गए हैं। उन्होंने
मांग की है कि
दूसरी भाषाओं की फिल्मों की
रिलीज से मलयालम फिल्मों
को बचाया जा सके। उन्होंने
कहा, 'केरल में एग्जीबिटर्स
मेरी फिल्म को रिलीज करने
के लिए उत्सुक नहीं
है और रजनीकांत की फिल्म को प्रमोट कर
रहे हैं। अगर यही
हाल रहा तो मलायलम
फिल्में कैसे तरक्की करेंगी।
जब थियेटर मालिक ही 42 दिन की विंडो
पर मूवी की ओटीटी
रिलीज को लेकर दबाव
बना रहे हैं।' सकिर
ने कहा, 'मुझे तमिल फिल्मों
के केरल में रिलीज
होने से कोई दिक्कत
नहीं हैं। लेकिन ये
मलयालम फिल्मों को रोककर नहीं
होना चाहिए। मुझे मेरी फिल्म
से अच्छे रिटर्न के लिए करीब
70-75 स्क्रीन्स की जरूरत है।
लेकिन लगता है कि
मेरी फिल्म को 40 थियेटर्स भी नहीं मिलेंगे
जो पहले इसके लिए
तैयार हो गए थे।
अब वो भी मेरी
मूवी को रिलीज करने
से मना कर रहे
हैं।'
टाइटल 'जेलर' को लेकर भी
छिड़ा था विवाद
यही नहीं, जेलर के टाइटल
को लेकर भी निर्देशक
सकिर और तमिल सुपरस्टार
रजनीकांत की मूवी के
निर्माता सन पिक्चर्स के
बीच विवाद हुआ था। दरअसल
मलयालम मूवी के निर्देशक
ने दावा किया था
कि उन्होंने अपनी फिल्म का
टाइटल 'जेलर' साल 2021 में केरल फिल्म
चेंबर ऑफ कॉमर्स में
पहले ही दर्ज करवा
दिया था। उस वक्त
तक रजनीकांत की मूवी का
टाइटल फिक्स तक नहीं हुआ
था। बाद में तमिल
फिल्ममेकर ने न सिर्फ
इसी नाम से अपनी
मूवी का टाइटल रख
दिया। जबकि, इसे ठीक उसी
दिन रिलीज कर रहे हैं
जिस दिन उनकी फिल्म
थियेटर्स पहुंचेगी। इसके अलावा उन्होंने
अपील की थी कि
क्योंकि रजनीकांत की मूवी जेलर
में मलायलम सिनेमा के सबसे बड़े
सितारे मोहनलाल भी अहम किरदार
में हैं। ऐसे में
वो कम से कम
मलयालम भाषा में अपनी
मूवी का नाम बदल
दे। जिसके लिए सन पिक्चर्स
ने मना कर दिया।
इसके बाद ये विवाद
कोर्ट तक पहुंच गया
है। जिस पर अभी
फैसला आना बाकी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे