आबकारी विभाग ने पिछले महीने दर्ज किए 1291 मामले, 1629 गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 28 जुलाई 2023, 9:24 PM (IST)

उदयपुर। आबकारी विभाग ने शराब के अवैध परिवहन तथा शराब तस्करी से जुड़े मामलों में जून माह में प्रदेश भर में 1291 प्रकरण दर्ज करते हुए 1629 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आबकारी आयुक्त कुमार पाल गौतम ने बताया कि जून माह में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दबिश, जांच एवं धरपकड़ के दौरान यह कार्रवाइयां की गई हैं। इस दौरान 26 हजार 668 बोतल भारत निर्मित विदेशी मदिरा, 7444 बोतल देसी मदिरा, 6883 बोतल हथकढ़ मदिरा, 2497 बोतल बीयर व 183 लीटर स्पिरिट बरामद किया गया। साथ ही 2 लाख 10 हजार 5 सौ 27 लीटर वाश नष्ट किया गया। कार्रवाइयों के दौरान 29 दो पहिया वाहन, 9 हल्के चारपहिया वाहन व 4 भारी चारपहिया वाहन जब्त किए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे