प्रियंका चोपड़ा हिंदी सिनेमा की एकलौती स्टार है जो बॉलीवुड समेत हॉलीवुड में भी धूम मचा रहीं हैं। लेकिन हॉलीवुड पहुंच चुकी इस देसी गर्ल ने अपने फैंस को दे दिया है धोखा।
खबरों की माने तो दर्शक प्रियंका को लम्बे अर्से तक बड़े पर्दे पर नहीं देख सकेगें। प्रियंका को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस को 2018 तक इंतजार करना होगा। बता दें प्रियंका आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म जय गंगाजल में नजर आईं थी।
बॉलीवुड गलियारों में खबरें है कि प्रियंका ने अभी तक कोई बॉलीवुड फिल्म इस समय साइन नहीं की है। उनके इस साल की तो बात छोड़िए, अगले साल भी किसी फिल्म में दिखने की उम्मीद नही है। माना जा रहा है, प्रियंका 2017 के आखिर में या 2018 में ही बॉलीवुड फिल्म में दिखाई देंगी। इसके इतर एक पंजाबी और एक मराठी फिल्म प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस में बन रही हैं।
दरअसल इसका कारण है है प्रियंका का अमेरिका टीवी शो क्वांटिको। जैसा की सभी जानते हैं प्रियंका का टीवी क्वांटिको शो लोगो को बेहद पसंद आया।
शो के खत्म होने बाद ही वह अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच की शूटिंग में बिजी हो गईं।अब प्रियंका ने क्वांटिको के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें प्रियंका लंबे समय तक बिजी रहने वाली हैं।