सलमान की सहेलियों पर बैन....

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 15 जुलाई 2016, 12:06 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को किसी से भी किसी बात की इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। लेकिन जब से रोमानियाई ब्यूटी लूलिया वंतूर उनकी लाइफ में आई है तब से लगता है कि सलमान को अपनी सह अभिनेत्रियों से मिलने के लिए लूलिया की इजाजत लेनी पडेगी। गौरतलब है कि सलमान और लूलिया वंतूर के रोमांस के किस्से सुर्खियों में रहते हैं।


आजकल तो लूलिया ज्यादातर सलमान के साथ ही नजर आती है। लूलिया से पहले सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों से जुड चुका है।

वहीं बालीवुड अभिनेत्रियां भी सलमान का साथ पाने को लालायित रहती हैं। गौरतलब है कि सलमान खान और लूलिया वंतूर के बारे में खबरें थी कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

बॉलीवुड में भी सलमान और लूलिया के रोमांस से सब वाकिफ हैं। वहीं लूलिया को पसंद नहीं की वह अपनी सह अभिनेत्रियों के ज्यादा नजदीक जाएं।

गौरतलब है कि फिल्म जय हो की अभिनेत्री डेजी शाह को लूलिया बिल्कुल पसंद नहीं करती। यहां तक की लूलिया ने तो सलमान को डेजी से दूर रहने तक की हिदायत दे डाली है।


अब लूलिया ज्यादातर जगहों पर सलमान के साथ नजर आने लगी हैं। ऐसे में सलमान की कोई फीमेल दोस्त उनके ज्यादा करीब नहीं जा सकती। वैसे भी चाहे सेलिबिट्री हो या आम युवती,

कोई भी यह नहीं चाहती की कोई अन्य लडकी उसके ब्वॉयफ्रेंड के नजदीक आए। ऐसे में लूलिया को कैसे मंजूर हो सकता है कि कोई उनके ब्वॉयफ्रेंड के नजदीक आए। हाल ही मेंं सलमान और लूलिया साथ में अर्पिता के घर गए।