ग्रामीण बोले-पढ़ाई के लिए पैसे नहीं थे इसलिए डिप्रेशन में थी
भरतपुर। भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में एक 20 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिजनों का कहना है की, लड़की काफी दिनों से मानसिक तनाव में थी। वहीं ग्रामीणों का कहना है की, कुमकुम BA फ़ाइनल में पढ़ रही थी, और वह STC करना चाहती थी, लेकिन उसके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी।घटना चिकसाना थाना इलाके के नोह गांव की है, कुमकुम 6 भाई बहन हैं। कुमकुम की पहली मां की मौत हो चुकी थी। कुमकुम के पिता सोनपाल ने दूसरी शादी की है। सोनपाल मजदूरी का काम करता है। कुमकुम अपने भाई बहनों में सबसे बड़ी थी, और वह BA फ़ाइनल में पढ़ रही थी। परिजनों के मुताबिक कुमकुम काफी दिनों से डिप्रेशन में थी। इसलिए कल रात उसने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों ने मुताबिक कल 8 बजे करीब घर के कमरे में गई थी। 10 बजे सोनपाल पानी पीने के लिए उठा, वह कुमकुम को देखने के लिए कमरे में गया। कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली।वहीं दबी जुबान में ग्रामीणों ने बताया की, कुमकुम आगे बढ़ना चाहती थी। इसलिए पढ़ना चाहती थी। कुमकुम BA फ़ाइनल के बाद STC करना चाहती थी। उसने अपने परिजनों को BA पूरी होने के बाद STC करने को कहा, लेकिन कुमकुम के परिजनों ने आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारण उसे आगे पढ़ाने से मना कर दिया। इसलिए हो सकता है वह तनाव में हो, और उसने फांसी लगा ली हो।कुमकुम के बाबा पढ़ाई में कर रहे थे मददकुमकुम के बाबा भगवान दास ने बताया की उन्होंने अपने सोनपाल की शादी 22 साल पहले शीला से की थी, शीला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। जिसमें सबसे बड़ी कुमकुम दूसरे नंबर पर अंजलि 19 साल और तीसरे पर पूर्वी 12 साल, कुमकुम पढ़ाई में होशियार थी, इसलिए वह चाहते थे की, कुमकुम खूब पढ़ाई करे, और कुमकुम का सपना था की, वह पुलिस में नौकरी करे, कुमकुम का सोनपाल मजदूरी करता है। इसलिए वह कुमकुम को उसके मुताबिक पढ़ा नहीं पा रहा था।कुमकुम का पिता शराब पीने का था आदीभगवान दास कॉलेज में चपरासी थे, उनके रिटायरमेंट के बाद उनकी 15 हजार रूपये पेंशन आती थी, वह उसे पैसे से कुमकुम की पढ़ाई करवाते और बाकी सोनपाल के परिवार का भरण पोषण करते। अचानक 6 साल पहले सोनपाल की पत्नी शीला की मौत हो गई। जिसके बाद सोनपाल शराब पीने लगा। भगवान दास ही तीनों बच्चों का लालन पालन करते रहे।कुमकुम सरकारी नौकरी करना चाहती थीढ़ाई साल पहले सोनपाल ने शीला नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली, जिससे सोनपाल के पास मुस्कान 5 साल, राहुल 3 साल और परी डेढ़ महीने की है। सोनपाल अपनी दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ रहने लगा और भगवान दास सोनपाल के पहली पत्नी के बच्चों का लालन पालन करते रहे, कुमकुम को उसको पिता से छुपकर BA तक की पढ़ाई करवाई। कुमकुम पढ़ाई कर पुलिस में या किसी सरकारी नौकरी करनी चाहती थी। भगवान दास अपनी तरफ से कुमकुम को पढ़ाने की पूरी कोशिश कर रहे थे। कुमकुम ने अपने पिता को STC करने को कहा लेकिन पिता ने आगे पढ़ाई करने से मना कर दिया।बाबा लड़का देखने गए पीछे से लगा ली फांसीकल कुमकुम के बाबा कल कुमकुम और अंजलि के रिश्ता देखने के लिए गए थे। तभी रात में कुमकुम ने फांसी लगा ली, सुबह उसको बाबा को फोन कर घटना की सूचना दी गई। अब कुमकुम के बाबा भगवान दास का कहना है की, वह पूरी कोशिश कर रहे थे की, कुमकुम पढ़े और आगे बड़े लेकिन उसने गलत कदम उठा लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे