करण जौहर की दुल्हनिया 10 मार्च को

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 15 जुलाई 2016, 00:07 AM (IST)


फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के बाद वरुण धवन और आलिया भट्ट एक बार फिर बद्रीनाथ की दुल्हनिया में साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।


हाल ही में आलिया भट्ट ने सोशल साइट पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की। उन्होंने कहा फिल्म अगले साल 10 मार्च को प्रदर्शित होगी।

इस फिल्म को करण जौहर ने निर्मित किया है। इसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया है।