दो महानायकों का टकराव होने जा रहा है। यह टकराव वैसे तो कोई मायने नहीं रखता है लेकिन टक्कर तो टक्कर है। 22 जुलाई को रजनीकान्त की फिल्म ‘कबाली’ का प्रदर्शन होने जा रहा है।
पिछले दो माह से अधिक समय से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के लिए चर्चा का विषय बनी
हुई है। वहीं इसी दिन हॉलीवुड निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म ‘द
बीएफजी’ का भी भारत में प्रदर्शन होने जा रहा है। स्टीवन स्पीलबर्ग की इस
फिल्म में अमिताभ बच्वन ने अपनी आवाज दी है।
इन दोनों फिल्मों का प्रदर्शन सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ के कारण टलता रहा है। स्पीलबर्ग की फिल्म का टकराव ‘कबाली’ से रोकने का प्रयास किया गया लेकिन ऐसा सम्भव नहीं हो पाया। भारत में हॉलीवुड फिल्मों को होने वाली कमाई का आधा हिस्सा दक्षिण भारत से प्राप्त होता है। ऐसे में यह तो तय है कि ‘द बीएफजी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कम रहेगा।