क्या आप अपने बालों का कंघी रख के भूल जाती है, भूल जाती है अपने छोटे छोटे कामों को जिसकी वजह से अक्सर घर के बच्चे व पति नाराज हो जाते है। लेकिन अब चिंता करने की जरुरत नहीं, क्योंकि आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे है, जो आपकी यादाश्त को तेज बना देंगे और आपको परेशानियों से जूझना नहीं पड़ेगा।
यादाश्त तेज करने के इन तरीकों को जानने के लिए क्लिक कीजिए अगली स्लाइड पर.....
अच्छी नींद
आमतौर पर घर की महिलाएं काम करते करते थक जाती है, जिसकी वजह से उनके काम देर रात तक निपट पाते है और उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती। इसलिए कोशिश करिये की आप पूरी नींद लें, इससे न सिर्फ आपके शरीर को आराम मिलेगा बल्कि आपकी यादाश्त भी तेज हो जाएगी।
मैडिटेशन
कामकाज के कारण लोग सुबह उठ नहीं पाते, अगर वे सुबह उठे और मेडिएशन करें तो उनका दिमाग तेज काम करने लगेगा और वे दिन भर फ्रेश फील करेंगे।
काम पर फोकस करें
एक समय पर एक काम करने से परफेक्शन मिलता है, लेकिन एक टाइम पर 4 काम करने से काम बिगड़ते है। कोशिश करें अपना दिमाग चारों तरफ भटकाने की बजाए एक काम पर केंद्रित करें इससे आपका दिमाग तेज होगा और सोचने की शमता भी बढ़ेगी।
बैठे बैठे कुछ क्रिएटिव करें
अगर आप फ्री बैठे हैं तो अपना समय बैठे बैठे न गवाएं, बल्कि उस समय कुछ ऐसा काम करें जिससे आपका दिमाग तेज बने, जैसे बेकार चीज़ो को मिलाकर कुछ अच्छा बना देना जिसे अंग्रेजी भाषा में बेस्ट आउट ऑफ़ वास्ते भी कहा जाता है, हो सकता है ऐसा करने से आपके टैलेंट का पता लग जाए।