-देवधर ट्रॉफी में करेंगें टीम का प्रतिनिधित्व, मनन और अर्सलन स्टेंड बाय में
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा इस सीजन की पुडुचेरी में आयोजित होने वाली देवधर ट्राफी में नार्थ जोन टीम का प्रतिनिधित्व करेंगें। सोमवार को नई दिल्ली में नार्थ जोन सिलेक्शन कमेटी की एक बैठक में 24 जुलाई से 3 अगस्त तक होने वाले इस टूर्नामेंट में नार्थ जोन की टीम तय की गई। टीम की अगुवाई दिल्ली टीम के नीतिश राणा करेंगें जबकि पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अजय रात्रा कोच होंगें। चंडीगढ़ टीम के कप्तान मनन वोहरा और अर्सलन खान को स्टेंड बाय में रखा गया है। संदीप शर्मा वर्ष 2010 और 2012 में अंडर 19 वर्ल्ड कप में इंडियन टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे किंग्स इलेवन के अलावा हैदराबाद सनराइजर्स और राजस्थान रॉयल्स की ओर से भी खेल चुके हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे