- मेधावी स्टूडेंट्स के लिए 100% तक स्कॉलरशिप
जयपुर। सीतापुरा स्थित जीसीईसी ग्लोबल फाउंडेशन एवं सीयूईटी प्रो के मध्य नए सत्र में सीयूईटी की तैयारियों को लेकर एमओयू साइन किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन के फाउंडर परेश गुप्ता एवं पूजा गुप्ता तथा सीयूईटी प्रो की ओर से तुषार सैनी ने यह एमओयू साइन किया। गुप्ता ने बताया कि सीयूईटी की तैयारियों को लेकर शुरू किए गए इस नए वेंचर में सभी मेंटर्स श्री राम कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी सरीखी संस्थानों के एक्सपर्ट होंगे, जिससे शिक्षण की गुणवत्ता अव्वल दर्जे की मिलेगी। उन्होंने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों के उत्थान के लिए इसमें स्कॉलरशिप टेस्ट लिए जायेंगे, जिसमे उनके परफॉर्मेंस के अनुरूप 100% तक स्कॉलरशिप दी जाएगी। पूजा गुप्ता ने बताया कि सीयूईटी प्रो का यह तीसरा बैच होगा जिसकी शुरुआत सीतापुरा से की जा रही है एवम सीयूईटी के प्रति बढ़ते उत्साह के चलते इस इलाके मे बच्चो के लिए यह सेंटर काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। तुषार सैनी ने बताया कि अब तक बड़ी संख्या में सेंटर से बच्चे सीयूईटी में टॉप पोजिशन पर क्वालीफाई कर चुके है, एवम जल्द ही आने वाले परिणामों में बच्चे फिर से सफलता का परचम लहराने को तैयार है। इस अवसर पर एक्सपर्ट्स ने सीयूईटी से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के बारे मे विस्तार से चर्चा की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे