उदयपुर । उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी डॉ. इकबाल सक्का ने हाल ही में गिनीज बुक में दर्ज जयपुर और तेलगाना के शिल्पी द्वारा बनाया गया 2 मिली मीटर और 4 मिली मीटर के चम्मच का विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया विश्व रिकार्ड बनाया है। डॉ. इकबाल ने बताया कि सोने का 1 मिली मीटर चम्मच के साथ एक मिली मीटर की हांडी एवं 1 मिली मीटर का कटोरा भी बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपने नाम का दावा पेश किया है। चावल पर सजी सूक्ष्मदर्शी लेंस देखे जाने वाली इन कलाकृतियों का वजन मात्र 1 मिलीग्राम सोना है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे