गायत्री आश्रम सादुलपुर 4 जुलाई से शुरू होगा महारुद्राभिषेक कार्यक्रम, लगातार 58 दिन चलेगा

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 27 जून 2023, 7:52 PM (IST)

राजगढ़। गायत्री आश्रम सादुलपुर में 4 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 सावन मास में महा रुद्राभिषेक करवाया जाएगा। 19 साल बाद ऐसा संयोग मिला है जिसमें एक साथ दो सावन के महीने आए हैं। शिव की कृपा सभी पर बनी रहे इसी उद्देश्य से महान ऋषियों के द्वारा गायत्री आश्रम में कुल 58 दिनों तक प्रत्येक दिन एक गठजोड़ा उसके द्वारा महा रुद्राभिषेक करवाया जाएगा। राजगढ़ के गायत्री परिवार का कहना है कि इस अभिषेक में कोई भी भक्तजन सपरिवार शामिल हो सकता है। यदि कोई गायत्री परिजन या अन्य कोई भक्त इस महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होना चाहता है तो वह पूर्व में ही गायत्री आश्रम सादुलपुर में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे