कड़ी सुरक्षा के बावजूद सलमान तक पहुँचा उनका नन्हा फैन, सलमान ने लगाया गले, वीडियो वायरल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 25 मई 2023, 12:16 PM (IST)

सलमान खान को पिछले कुछ समय से लगातार धमकियाँ मिल रही हैं, जिसके चलते उनकी सिक्योरिटी और बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद गुरुवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर एक बच्चा उनकी हाई सिक्योरिटी के बावजूद उन तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि आईफा 2023 के लिए सलमान खान अबूधाबी जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा के एक बच्चा दौड़ता हुआ उनके पास रहा है, ऐसे में वे रुक गए। बच्चे ने सलमान खान को अपने दोनों हाथों से गले लगाया। सलमान खान ने भी उसे मुस्कुराते हुए गले लगाया। सोाश्ल मीडिया पर विरल बियानी का यह वीडियो वायरल हो गया
है।


वीडियो में मुंबई एयरपोर्ट पर एक बच्चा भागता हुआ सलमान से मिलने के लिए उनकी तरफ आ रहा है। जैसे ही एक्टर ने उसे नोटिस किया तो वे रुक गए और अपनी टीम को भी रोक लिया ताकि वह बच्चा उन तक पहुंच सके। उन्होंने उस बच्चे से पहले हाथ मिलाया और फिर उसे बड़े ही प्यार से गले लगाया। इस इंसीडेंट के अलावा सलमान के नए लुक ने भी फैंस को आकर्षित किया। सलमान यहां ब्लैक जींस और टी-शर्ट के साथ लैदर जैकेट में नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और फैंस सलमान की जिंदादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'ये हुई न भाई वाली बात। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, क्या कमाल के आदमी हो आप। इसके अलावा कई फैंस कमेंट सेक्शन में सलमान के लुक की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और फैंस सलमान की जिंदादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'ये हुई न भाई वाली बात। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, क्या कमाल के आदमी हो आप। इसके अलावा कई फैंस कमेंट सेक्शन में सलमान के लुक की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खान की इस वर्ष ईद पर किसी का भाई किसी की जान प्रदर्शित हुई थी, लेकिन उसे वह सफलता नहीं मिली जो सलमान खान की फिल्म को मिलती है। उनकी अगली फिल्म टाइगर 3 है जिसमें वे इमरान हाशमी और कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल 10 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें शाहरुख खान भी कैमियो रोल में होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे