-भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में सडकों की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित
भरतपुर। तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग की अध्यक्षता में गुरुवार को भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सडक निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में आयोजित हुई। जिसमें उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियन्ताओं एवं संवेदकों को निर्देश दिये कि स्वीकृत सडकों का निर्माण समय पर पूरा करें और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।
बैठक में डॉ. गर्ग ने स्वीकृत सडकों की प्रगति की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि जिन सडकों के निर्माण में कोई रूकावट आ रही है तो विभाग के अधिशाषी अभियन्ता, उपखण्डाधिकारी व सरपंच से मिलकर समस्या का समाधान कर लें ताकि सडकों का कार्य समय पर पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि वर्षा से पहले सभी सडकों का निर्माण आवश्यक रूप से पूरा करें अन्यथा वर्षा के कारण निर्माण का कार्य बन्द हो जायेगा। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक एवं कनिष्ठ अभियन्ताओं को निर्देश दिये कि वे नियमित रूप से सडक निर्माण कार्यों का पर्यवेक्षण करें और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करें। उन्होंने कहा कि मिसिंग लिंक के तहत स्वीकृत सडकों पर मिट्टी डालने का कार्य अभी से प्रारंभ कर दे अन्यथा खरीफ की फसल की बुबाई के बाद खेतों से मिट्टी खुदाई नहीं कराई जा सकेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि दो सडकों के जुडाव स्थल को इस तरह बनाया जाये कि लोगों को आने जाने में परेशानी न हो।
इस बैठक में प्रधान प्रतिनिधि सतीश सोगरवाल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता ओपी किरार, सहायक अभियन्ता मणिक पाल, संवेदक आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे