बच्ची के साथ हुए अमानवीय कृत्य को लेकर भाजपा ने सौंपा ज्ञापन

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 11 मई 2023, 8:17 PM (IST)

भीलवाड़ा । शहर में 03 दिन पूर्व नहर के पास पंचवटी भीलवाड़ा में घुमंतु मासूम बच्ची के साथ हुए अमानवीय कृत्य पर आरोपी को गिरफ्तार करने एवं उच्च अधिकारी से मामले की जांच कराये जाने की मांग को लेकर भाजपा के पदाधिकारियो ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डीएनटी प्रकोष्ठ राजकुमार मालावत,घुमंतू प्रकोष्ठ जिला संयोजक भागचंद झांझावत,मीडिया प्रभारी महावीर समदानी,आजाद शर्मा,भावना सोमावत आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे