आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकात्मक न्याय कार्यक्रम में पहुँचे डॉक्टर पण्ड्या, मुख्यमंत्री को किया साहित्य भेंट

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 05 मई 2023, 10:22 PM (IST)

ओंकारेश्वर। देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के प्रति कुलपति आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी शुक्रवार दिनांक 5 मई, 2023 को आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकात्मक न्यास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ओंकारेश्वर पहुंचे। डॉक्टर चिन्मय पण्ड्या इन दिनों मध्यप्रदेश के प्रवास पर हैं।

इस अवसर डॉक्टर चिन्मय पण्ड्या ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कह। मुलाकात के दौरान डॉक्टर चिन्मय पण्ड्या ने मुख्यमंत्री को परम पूज्य गुरुदेव का साहित्य भेंट किया। इससे पूर्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने पुष्पगुच्छ देकर आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पण्ड्या जी का स्वागज किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक एकता के अग्रदूत, अद्वैत दर्शन के प्रखर प्रवक्ता और सनातन संस्कृति के पुनरुद्धारक आचार्य शंकर के जीवन और दर्शन से मानवता को अनुप्राणित करने हेतु आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास का गठन किया गया है। इस प्रकल्प में 108 फीट ऊंची एकात्मता की प्रतिमा, अद्वैत लोक शंकर संग्रहालय तथा आचार्य शंकर अंतरराष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान की स्थापना की जा रही है। इस अवसर पर सभी स्थानों का अवलोकन कर डॉक्टर चिन्मय पण्ड्या गायत्री शक्तिपीठ ओंकारेश्वर पहुंचे और मां गायत्री का पूजन कर परिजनों से भेंट की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे