- मुख्यमंत्री ने दी 8 करोड़ रुपए की स्वीकृति
जयपुर । जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय में स्ट्रोक इन्टरवेंशन लैब की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 8 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है।
गहलोत के इस निर्णय से एसएमएस चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा तथा मरीजों को समयबद्ध रूप से बेहतर इलाज मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने पोस्ट कोविड जटिलताओं को लेकर समय-समय पर चिंता व्यक्त की है। इसी क्रम में उन्होंने लैब की स्थापना के लिए स्वीकृति दी है। गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में लैब की स्थापना के संबंध में घोषणा की थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे