-गारंटी कार्ड पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे
जोधपुर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा ने सोमवार को पीपाड़ शहर पंचायत समिति की मलार ग्राम पंचायत में आयोजित महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया तथा शिविर गतिविधियों की जानकारी ली।उन्होंने शिविर व्यवस्थाओं को लेकर शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी कंचन राठौड़ सहित संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर दो जानकारी ली।
इसके साथ ही सुराणा ने सभी काउन्टरों पर पहुंचकर लाभार्थियों को दी जा रही सेवाओं तथा अब तक किए गए कार्यों का ब्यौरा लेते हुए अधिक से अधिक कार्य संपादन करते हुए जरूरतमन्दों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हेल्प डेस्क, गारंटी कार्ड, छाया एवं पानी की व्यवस्था का निरीक्षण किया।
उन्होंने प्रशासन गांव के संग अभियान के अंतर्गत अपने विभाग की योजनाओं के बारे आमजन को जानकारी देने के लिए निर्देशित किया और अपने विभाग से सम्बन्धित पेंडेंसी का निपटारा करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश प्रदान किए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे