आईएमडीबी: टॉप पर शाहरुख खान की जवान, सलमान की फिल्म का जिक्र नहीं

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अप्रैल 2023, 3:50 PM (IST)

छुट्टियों का मौसम शुरू हो रहा है। ऐसे में सिनेमाघरों में कुछ बड़ी फिल्मों के प्रदर्शन का इंतजार खत्म हो रहा है। अप्रैल के अन्तिम दो सप्ताह में कुछ फिल्में जैसे किसी का भाई किसी की जान, पोन्नियन सेल्वन-2 द सांग ऑफ स्कार्पियो सहित दक्षिण भारत की कुछ और फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इन फिल्मों को लेकर कहा जा रहा है कि दर्शक इनका इंतजार कर रहे हैं। अब यह देखने वाली बात होगी कि प्रदर्शन के बाद सिनेमाघरों में इन फिल्मों का क्या होता है।

इस समर सीजन के लिए आईएमडीबी ने एक लिस्ट जारी की है। यह लिस्ट पेज व्यूज के आधार पर तैयार की गई है और ऐसी टॉप 10 फिल्मों की सूची जारी की गई है, जिनका दर्शक सिनेमाघरों में देखने का इंतजार कर रहे हैं। इन फिल्मों की सूची में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक की फिल्में शामिल हैं। शाहरुख खान की लोकप्रियता पठान के बाद सातवें आसमान पर है और उनकी अगली फिल्म जवान इस सूची में पहले पायदान पर है, जिसे सर्वाधिक दर्शक देखना चाह रहे हैं। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि यह फिल्म 2 जून को प्रदर्शित न होकर अब 2 अक्टूबर के सप्ताह में प्रदर्शित होगी। लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म आईएमडीबी की सूची में पहले पायदान पर है।
जवान के बाद दर्शकों को और किन फिल्मों का इंतजार है आइए डालते हैं एक नजर—
1. फिल्म—जवान, प्रदर्शन तिथि (सम्भावित) 2 जून, निर्देशक- एटली कुमार, कलाकार—शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति। शाहरुख खान पिता-पुत्र की दोहरी भूमिका में हैं।

2. फिल्म—एनिमल, प्रदर्शन तिथि 11 अगस्त, निर्देशक-संदीप रेड्डी वांगा (अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह फेम), सितारे—रणबीर कपूर, बॉबी देओल, किआरा आडवाणी

3. फिल्म—आदिपुरुष, प्रदर्शन तिथि 16 जून, निर्देशक-ओम राउत (तान्हाजी फेम), सितारे-प्रभास, कृति सेनन, सनी कौशल, देवदत्त

4. फिल्म—गदर 2, (सूची में यह आश्चर्यचकित करने वाला नाम है, बॉक्स ऑफिस को उम्मीद 200 करोड़ से ज्यादा कारोबार की, हालांकि सनी देओल की पिछली सभी फिल्मों को असफलता मिली, लेकिन दर्शकों में गदर-2 का जबरदस्त बज बना हुआ है), प्रदर्शन तिथि—11 अगस्त, (एनिमल बॉक्स ऑफिस पर टकराव होगा, फिर भी सफलता मिलनी तय मानी जा रही है, क्योंकि दोनों अलग-अलग जोनर की फिल्में हैं। गदर की साख काम आएगी।), निर्देशक—अनिल शर्मा (पिछली फिल्में हुकूमत, ऐलान-ए-जंग, तहलका, अपने, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों और ब्लॉकबस्टर गदर), सितारे—सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा

5. फिल्म—छत्रपति, (तेलुगू में बनी एसएस राजामौली निर्देशित प्रभास अभिनीत वर्ष 2012 में प्रदर्शित छत्रपति का आधिकारिक हिन्दी रीमेक, निर्माता पैन स्टूडियो के जयंतीलाल गढ़ा) प्रदर्शन तिथि- 12 मई, निर्देशक- वी.वी. विनायक (पहली हिन्दी फिल्म) सितारे-साई श्रीनिवास बेल्लमकोंडा (पहली हिन्दी फिल्म, दक्षिण के सफल सितारे), नुसरत भरूचा और करण सिंह छाबड़ा

6. फिल्म—मैदान (पिछले 3 साल से प्रदर्शन की राह देख रही बोनी कपूर निर्मित), प्रदर्शन तिथि-23 जून, निर्देशक- अमित शर्मा, कलाकार—अजय देवगन, प्रियामणि और कीर्थि सुरेश।

7. फिल्म—योद्धा, प्रदर्शन तिथि—7 जुलाई, निर्देशक- पुष्कर ओझा और सागर आम्ब्रे सितारे— सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी।

8. फिल्म—रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, प्रदर्शन तिथि-28 जुलाई, निर्देशक-करण जौहर (वर्ष 2016 में प्रदर्शित हुई ऐ दिल है मुश्किल के बाद 7 साल बाद निर्देशन में वापसी), सितारे—धर्मेन्द्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट

9. फिल्म—हनुमान (तेलुगू भाषा में सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने अपने ट्रेलर और टीजर के जरिये दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफलता प्राप्त की है। उम्मा वीएफएक्स जिसने आदिपुरुष को एक बार फिर से वीएफएक्स पर काम करने को मजबूर किया। इस फिल्म का हनुमान चालीसा का पाठ जबरदस्त लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है। इस फिल्म को पैन इंडिया प्रदर्शित करने की माँग उठ रही है, लेकिन फिलहाल यह तेलुगू भाषा में ही प्रदर्शित होगी।), प्रदर्शन तिथि 12 मई, निर्देशक-प्रशांत वर्मा, सितारे—तेजा सज्जा, अमृता वर्मा और वरालक्ष्मी शरतकुमार

10. फिल्म—कस्टडी (तमिल और तेलुगू), प्रदर्शन तिथि-12 मई, निर्देशक- वेंकट प्रभु, सितारे-नागा चैतन्य अक्किनेनी, अरविंद स्वामी और कृति शेट्टी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे