गुरुकुल ग्लोबल स्कूल ने मनाई बैसाखी और फाउंडर्स डे

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 15 अप्रैल 2023, 08:40 AM (IST)

चंडीगढ़। नई फसल और नए सेशन की शुरुआत के साथ ग्लोबलाइट्स ने मार्च और अप्रैल महीनों में पैदा हुए सभी छात्रों के साथ गुरुकुल ग्लोबल स्कूल ने एमडी परवीन सेतिया और डायरेक्टर पवन बंसल के साथ हवन करके स्थापना दिवस मनाया।
नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने नववर्ष के आगमन के उपलक्ष्य में गीत और नृत्य प्रस्तुत कर विशेष सभा का आयोजन किया। प्रिंसिपल सुश्री उर्वशी कक्कड़ ने विशेष सभा को संबोधित करते हुए छात्रों से कहा कि वे सभी त्योहार धूमधाम और ऊर्जा के साथ मनाएं। क्योंकि वे हमें फिर से जीवंत करते हैं और हमें एक-दूसरे के करीब लाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे