जोधपुर, । जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने जोधपुर शहर में चल रहे
विभिन्न विकास कार्यों का सोमवार को अवलोकन किया और इनसे संबंधित
अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जिला
कलक्टर ने पॉलीटेक्निक कॉलेज में निर्माणाधीन कार्य अंतर्गत ऑडिटोरियम
हॉल, रातानाड़ा स्थित गणेश मंदिर की बाहरी परिधि के सौन्दर्यीकरण एवं विकास
कार्य और साइंस सिटी में चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने
पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम के दूसरे और तीसरे चरण के कार्यों का
अवलोकन करते हुए इनसे संबंधित अब तक की प्रगति की समीक्षा की। जिला कलक्टर
ने संबंधित अधिकारियों को आगामी जून माह तक ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य तथा
लैंडस्केपिंग कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला
कलक्टर ने रातानाड़ा गणेश मंदिर की बाहरी परिधि के सौंदर्यीकरण कार्य के
अवलोकन के दौरान वहां मसाला चौपाटी की तर्ज पर दुकानें विकसित करने के
निर्देश दिए। इसके साथ ही वहां स्थित छतरी के विकास एवं सीढ़ियों के निर्माण
के निर्देश भी दिए।
जिला
कलक्टर ने साइंस सिटी के अवलोकन के दौरान बजट घोषणा अंतर्गत डिजिटल
कॉरिडोर के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नीकरण के निर्देश दिए एवं डिजिटल कॉरिडोर
के लिए वैकल्पिक अस्थाई व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने साइंस सिटी में
प्लेनेटोरियम के किए भूमि चिह्निकरण कर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के
निर्देश दिए।
इस
दौरान नगर निगम उत्तर के आयुक्त अतुल प्रकाश, आयुर्वेद विश्वविद्यालय
की कुलसचिव सीमा कविया, सहायक कलक्टर श्रीमती आकांक्षा बैरवा,
जोधपुर विकास प्राधिकरण के निदेशक (अभियांत्रिकी) महेंद्र सिंह पंवार,
अधिशासी अभियंता प्रदीप हुडा, पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक डॉ.
सरिता फिड़ोदा सहित संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे