भोपाल पहुँचे डॉक्टर चिन्मय पण्ड्या, किया राजमार्ग का पूजन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 03 अप्रैल 2023, 08:28 AM (IST)

भोपाल। अपने दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास के अंतर्गत दिनांक- 02 अप्रैल 2023 को देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के प्रति कुलपति आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्याजी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुँचे। आगमन पर क्षेत्र के स्थानीय परिजनों द्वारा स्वागत एवं भेंट का क्रम संपन्न हुआ। भोपाल से बैतूल कार्यक्रम के लिए जाने के मार्ग में सर्वप्रथम पूज्य गुरुदेव की स्मृति में बने भोपाल अवस्थित राजमार्ग का पूजन किया गया। इसके पश्चात मार्ग में होशंगाबाद के गायत्री परिजनों से भी भेंट सम्पन्न हुई। देर रात बैतूल पहुंचने के उपरांत जन संपर्क का क्रम भी चला जिसमें घरों में देवस्थापना की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे