महावीर जयंती का मेला शुरू, महेश नगर जैन मंदिर में हुआ विधान मंडल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 02 अप्रैल 2023, 4:03 PM (IST)

जयपुर। पूरे विश्व को जीओ और जीने दो का संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2622वाँ जन्म कल्याणक महोत्सव शुरू हो गया है। महावीर जयन्ती पर महेश नगर स्थित जैन मंदिर में शनिवार से दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुए। आयोजन के पहले दिन प्रात:काल अभिषेक एवं शांति धारा की गई। पंडित नवीन जैन द्वारा प्रात:काल महावीर विधान मंडल का कार्यक्रम करवाया गया, जिसमें 60 अर्ग चढ़ाए।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मंदिर समिति के मंत्री नवल जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में जैन समाज के 100 से ज्यादा महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। इसमें मंडल पर कलश स्थापना के साथ ही दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि सोमवार 3 अप्रैल को प्रात: 6.30 बजे अभिषेक एवं शांतिधारा (तीनों प्रतिमाओं की बोली के माध्यम से), प्रभात फेरी (7.15 बजे), सामूहिक आरती (सायं 7.15 बजे) का आयोजन किया जाएगा।