स्टेट और नेशनल अवार्डी अध्यापकों को मिलेगा 1 से 2 साल का सेवा विस्तारः हरजोत सिंह बैंस

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 02 अप्रैल 2023, 08:50 AM (IST)

चंडीगढ़। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की हिदायतों पर स्टेट और नेशनल अवार्डी अध्यापकों को एक और दो साल का सेवा विस्तार देने सम्बन्धी पत्र जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह मामला ध्यान में आते ही उन्होंने अधिकारियों को से इस बारे रिपोर्ट मांग ली थी। पिछली सरकारों ने 2018 के बाद के अध्यापकों को सेवा वृद्धि से बाहर कर दिया था।
उन्होंने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राष्ट्र निर्माताओं के सम्मान बहाली के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि 9 अक्तूबर, 1989 को जारी हिदायतों के अनुसार स्टेट अवार्ड प्राप्त अध्यापकों को 58 साल की उम्र पूरी होने के बाद 1 साल की फिर नियुक्ति दी जाती थी। नेशनल अवार्ड प्राप्त अध्यापकों को उनके सेवा काल में 2 साल का विस्तार साल दर साल इस आधार पर दिया जाता था कि वे फिजीकली और मैंटली पूरी तरह फिट हैं। यह हिदायतें 10 जुलाई 2018 को नई हिदायतें जारी होने तक लागू थीं।
बैंस ने कहाकि अब फिर स्टेट और नेशनल अवार्डी अध्यापकों को सेवा विस्तार देने का फ़ैसला किया गया है। यह अध्यापकों को सम्मान देने का एक तरीका है, उसके साथ-साथ बाकी अध्यापकों को उत्साहित भी करता है। इसके अलावा इन बढ़िया अध्यापकों की अधिक समय सेवाएं हासिल करके विभाग और विद्यार्थियों को लाभ भी मिलता है। सभी स्टेट अवार्ड/ नेशनल अवार्ड प्राप्त अध्यापकों को सेवाकाल में 1 साल और 2 साल का विस्तार उनके सर्विस रिकार्ड को जाँचने के बाद ठीक पाए जाने पर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल 2020 के द्वारा जारी हिदायतें तुरंत प्रभाव से ख़त्म की जाती हैं। 26 अगस्त 2020 को जारी की हिदायतों में इस हद तक संशोधन किया जाता है कि इन हिदायतों के पैरा-6 में स्टेट अवार्डियों को सेवाकाल में विस्तार न देने सम्बन्धी लगाई गई शर्त को ख़त्म किया जाता है। यह हिदायतें तारीख़ 31 मार्च 2023 से लागू होंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे