सेलिब्रिटिज का बाइकिंग शौक, देखिए कलेक्शन

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 01 सितम्बर 2017, 10:48 AM (IST)

सेलेब्रिटी के शौक अनोखे होते हैं और लग्ज़री भी। इनमें से एक शौक है बाइकिंग का, जो सेलेब्रिटी के सिर चढ़कर बोलता है। इन सेलेब्रिटी में टीवी एक्टर से लेकर बाॅलीवुड और क्रिकेट सितारें भी हैं जिनका पहला प्यार बाइक है। बात करेंगे कुछ ऐसे ही सेलेब्रिटी की, जिनका पहला प्यार है उनकी बाइक। आइए जानते हैं कौनसे हैं ऐसे स्टार्स .....

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

10. रणविजय सिंह
रणविजय MTV रोडीज़-1 के विजेता आमतौर पर रोडीज़ के रेग्युलर होस्ट हैं, वहीं एक-दो बाॅलीवुड फिल्मों में हाथ भी आजमा चुके हैं। उनके पास 8 बाइक का कलेक्शन हैं, जिनमें सबसे खास है कावासाकी निंजा ZX-7। इस स्पोर्ट्स बाइक की कीमत 9.5 लाख रूपए के करीब है।

9. उदय चोपडा
धूम सीरीज़ फिल्म में अपने अभिनय से ज्यादा अपने बाइक स्टंट से दर्शकों से सीटियां बजवाने वाले उदय चोपड़ा का बाइक प्रेम तभी से जागा था। अपनी बाइक को उदय ने बेटी, एनी और एस्मेरेल्डा जैसे पैट नेम दे रखे हैं। धूम सीरीज़ में दिखाई गई तीनों बाइक उनके खुद के पास है। उनके पास सुजु़की बनडिट भी है जिसकी कीमत 10.75 लाख रूपए है।

8. सलमान खान
बाॅलीवुड के दबंग खान, सलमान खान का नाम इस लिस्ट में है। उनके पास सुजु़की M800 आरजेड का लिमिटेड एडिशन है जिसकी कीमत 15 लाख रूपए है। इसके अलावा, उनके पास सुजु़की हायाबुसा भी है जिसकी कीमत 13.5 लाख रूपए है। सलमान सुजु़की के आॅफिशियल ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

7. संजय दत्त
संजु बाबा को बाॅलीवुड की सबसे फिट सेलेब्रिटी माना जाता है। उनके पास ब्लैक कलर की हार्ले डेविडसन फैट बाॅय है। इसके अलावा, बाॅलीवुड किंग शाहरूख खान ने अपनी फिल्म रा-वन की शुटिंग के दौरान संजय को इटेलियन कस्टम स्पोर्ट्स बाइक गिफ्ट की थी। इस बाइक की कीमत 15 लाख रूपए से ज्यादा है।

6. शाहिद कपूर
शाहिद कपूर उन कुछ चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं जिन्होंने अपने बलबूते पर बाॅलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई है। शाहिद कपूर के पास हार्ले डेविडसन की फैट बाॅय बाइक है जिसमें 1690cc का इंजन लगा है। यह 65bhp पावर के साथ 132Nm टाॅर्क जनरेट करता है। इस मोटरसाइकिल की कीमत 15.10 लाख रूपए है।

5. जाॅन अब्राहम
बाॅलीवुड में जाॅन के अलावा कोई दूसरा नहीं है जिनका पहला और आखिरी प्यार बाइक हो। वैसे तो उनके पास हार्ले और हायाबुसा सहित बाइक का बड़ा और शानदार कलेक्शन मौजूद है। हालही में उन्होंने 1910 में आई मे अमेरिकन बोर्ड ट्रैक रेसर से इंस्पायर्ड एक बाइक को कस्टमाइज कराया है। बाइक को नाम दिया है लाइट फुट। इस बाइक को जाॅन के वेट, हाईट व बाॅडी के हिसाब से डिजायन किया गया है। उनके पास यामाहा VMax और यामाहा YZR-1 के अलावा सुजु़की जीएसएक्स-1300आर भी है जिसकी कीमत 16.45 लाख रूपए है।

4. आर. माधवन
थ्री इंडियट, तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटनर्स और तीन पत्ती से बाॅलीवुड में अलग पहचान बनाने वाले आर. माधवन साऊथ के सुपरस्टार हैं। रंग दे बसंती में आपने उनके बाइक स्टंट देखें होंगे। उन्हें मस्क्युलर बाइक पसंद है। उनके पास BMW 1600 GTI बाइक है जिसकी कीमत 24 लाख रूपए है।

3. रोहित राॅय
रोहित राॅय के पास एक सुपरबाइक है जिसका नाम है होंडा रूने 1900cc। होंडा ने इस माॅडल की दुनियाभर में केवल 600 बाइक ही बनाई थी। सिंगापुर से इंपार्ट की गई इस बाइक की टाॅप स्पीड 400 किमी प्रति घंटा है। इस बाइक की कीमत 24 लाख रूपए है।

2. विवेक ओबराॅय
फिल्मी परदे पर आजकल विवेक गायब हैं लेकिन अपनी दूसरी पारी के चलते वह लाइम लाइट में बने हुए है। साल 2010 में उन्होंने यलो कलर की डूकाटी 1098 सुपरबाइक खरीदी थी। उनकी इस बाइक की कीमत है 45 लाख रूपए।

1. एम.एस. धोनी
इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टिन कूल महेन्द्र सिंह धोनी का बाइक प्रेम किसी से छुपा नहीं है।उनके झारखंड स्थिति घर में 22 से भी ज्यादा बाइक का पूरा कलेक्शन मौजूद है और कई बार वैरायटी बाइक के तौर पर उसका फोटोशूट भी हुआ है। उनकी फेवरेट बाइक है काॅन्फेडरेट एक्स-132 हेलकेट, जो उन्होंने हालही में खरीदी है। कंपनी ने इस ब्रांड की केवल 150 सुपरबाइक ही बनाई थी। इस सुपरबाइक की कीमत 60 लाख रूपए से भी ज्यादा है।