वेदना निवारण केन्द्र पर नौ दिवसीय गायत्री मंत्र अनुष्ठान की पूर्णाहूति

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 30 मार्च 2023, 1:54 PM (IST)

जयपुर। वेदना निवारण केन्द्र किरण पथ मानसरोवर जयपुर में नवरात्रि के अवसर पर 22 मार्च से 30 मार्च तक चल रही नौ दिवसीय सामूहिक गायत्री साधना की आज पूर्णाहुति हो गई। इस अवसर पर प्रात: 10 बजे नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। प्रत्येक पारी में पूर्णाहूति की गई। पूर्णाहुति के तत्पश्चात दोपहर 12 बजे भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे