आज का राशिफल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 30 मार्च 2023, 1:02 PM (IST)

मेष
इस राशि के जातकों को किसी उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य की खुशी मिलेगी। कार्यस्थल पर विनम्रता से काम लें। आपके स्वभाव का चिडचिडापन देखकर आपके साथी भी आपसे नाराज रहेंगे। जीवन साथी को खुश करने में लगे रहेंगे, लेकिन सफलता नहीं मिलेगी। विवाद बढऩे की सम्भावना है।

वृष
सामाजिक कार्यक्रमों के प्रति रुचि बढ़ेगी और घर में आप किसी बुजुर्ग से यदि कोई सलाह मशवरा करेंगे, तो उनकी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी और नौकरी में कार्यरत लोग आज अपनी सोच बदलने की कोशिश कर सकते हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से नाराजगी बढ़ेगी। पत्नी साथ छोडऩे का विचार कर सकती है। हो सके तो थोड़ा सा झुकते हुए परिस्थितियों को नियंत्रित करने का प्रयास करें।

मिथुन
साझेदारी में किसी काम को करना अच्छा रहेगा, लेकिन आपकी कोई पुरानी गलती लोगों के सामने आ सकती है और जिसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। परिजनों के साथ सुकून मिलेगा, लेकिन यहाँ भी कुछ विरोध रहेगा। जीवनसाथी का कहना नहीं मानने पर नाराजगी बढ़ेगी।

कर्क
अपने धन का सही उपयोग करना होगा व किसी व्यक्ति के कहने में आकर आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर अत्यधिक धन व्यय करेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ सकता है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपको किसी मित्र से चल रही अनबन को बातचीत करके समाप्त करना होगा। पारिवारिक स्तर पर मनमुटाव की स्थिति बनेगी। संतान के लिए जीवन साथी भी विरोध में आएगा।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज परिवार में किसी संपत्ति संबंधित विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपका मनोबल बढऩे से आपकी प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। खुद पर भरोसा बढ़ेगा। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रहेगा। पिता के सहयोग से आर्थिक तौर पर मजबूती आएगी।

कन्या
एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप किसी बात को लेकर अधिक क्रोधित ना हो, नहीं तो समस्या हो सकती है। पारिवारिक उथल पुथल देखने को मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग बिगड़े काम को बनाने में सहायक होगा। तनाव के चलते सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। बढ़ते खर्च आज आपको परेशान कर सकते हैं। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जमीन जायदाद से सम्बन्धित विवाद बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से पारिवारिक कलह का कारण बनेगा। जीवन साथी के साथ सम्बन्ध और खराब होंगे। सन्तान भी आपके विरोध में आएगी।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूती लेकर आने वाला है। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। आप जीवनसाथी को डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेकिन माताजी के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट जारी रहेगी। चिंता बनी रहेगी।

धनु

दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। जिम्मेदारियां बढऩे से आपको व्यस्तता बनी रहेगी।

मकर
आज दिन आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आप कार्य क्षेत्र में अपने शत्रुओं को चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे और व्यापार में नई योजनाओं को बनाएंगे। जमीन जायदाद खरीदने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति सुधारने में जीवन साथी का सहयोग रहेगा। दूसरों के कहने पर कोई लेनदेन न करें, नुकसान होगा। संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने जीवन साथी के साथ बातचीत करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें, विवाद पनप सकता है। आप किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य में निरन्तर गिरावट से तनाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर विवादास्पद स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मीन
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और दोस्तों व परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। संतान के भविष्य सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण कार्य सम्पादित होगा। सम्पत्ति से सम्बन्धित विवादित मामला हल होगा। आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है और आप अपने घर की देखभाल अथवा रखरखाव आदि का पूरा ध्यान देंगे।


आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे