चेतना केन्द्र दुर्गापुरा पर नवरात्रि अनुष्ठान जारी, पूर्णाहुति 30 को, होगा दीक्षा संस्कार

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 27 मार्च 2023, 12:19 PM (IST)

जयपुर। चेतना केन्द्र दुर्गापुरा जयपुर पर नवरात्रि के अवसर पर 22 मार्च से नौ दिवसीय सामूहिक गायत्री साधना चल रही है। इस अनुष्ठान की पूर्णाहूति 30 मार्च गुरुवार 2023 को होगी। इस मौके पर पाँच कुण्डीय गायत्री यज्ञ होगा। प्रत्येक पारी में पूर्णाहूति की जाएगी। तत्पश्चात भोजन प्रसादी रखी गई है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

नवरात्र के 6ठे दिन भी निर्धारित समयसारिणी के साधकों ने प्रात: 6 बजे ध्यान किया, जप किया एवं देवपूजन के बाद गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र के साथ अपनी आहुतियाँ अर्पित की।
30 मार्च को पूर्णाहुति के पूर्व जो गायत्री परिजन परम पूज्य गुरुदेव से दीक्षा लेना चाहेंगे, उनके लिए दीक्षा संस्कार का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रात: 7.30 से 9.00 बजे होगा। पूर्णाहुति के तत्पश्चात् 51 कन्याओं को कन्या भोज दिया जाएगा एवं उपस्थित परिजनों को भोजन प्रसादी दी जाएगी। भोजन प्रसादी का कार्यक्रम प्रात: 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक चलेगा।