खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 24 मार्च 2023, 6:08 PM (IST)

राहुल गांधी को बड़ा झटका, लोक सभा की सदस्यता रद्द

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। 'मोदी सरनेम' मामले में टिप्पणी को लेकर सूरत कोर्ट की ओर से दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर दी गई।

राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता 23 मार्च 2023 से रद्द की गई है। गुरुवार को ही सूरत की डिस्ट्रक्ट कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी ठहराया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर उदयपुर में केस दर्ज,5 युवक गिरफ्तार

उदयपुर। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेद्र कृष्ण शास्त्री पर उदयपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एक दिन पहले नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में हुई धर्मसभा में दिए बयान को लेकर यह केस दर्ज किया गया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सभा में लोगों से आह्वान करते हुए कहा था-राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ किले में जो 100 हरे झंडे लगे हैं, वहां भगवा झंडा लगाओ। पुलिस ने इस बयान को धार्मिक हिंसा भड़काने वाला बयान माना है।

शहर के हाथीपोल थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि बयान को भड़काऊ और विवादित मानते हुए एफआईआर दर्ज की गई है।

पीएम मोदी ने वाराणसी में 1780 करोड़ की लागत की 28 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 1780 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 28 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यूपी विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

काशी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में मोदी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में इन परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यूपी विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। 25 मार्च को योगी जी की दूसरी पारी का एक वर्ष पूरा हो रहा है। दो-तीन दिन पहले ही योगी जी ने लगातार सबसे ज्यादा समय तक यूपी के मुख्यमंत्री होने का रिकॉर्ड भी बनाया है। निराशा की पुरानी छवि से बाहर निकलकर यूपी आशा और आकांक्षा की दिशा में बढ़ चला है। सुरक्षा और सुविधा जहां बढ़ती है वहां समृद्धि आना तय है। यही आज उत्तर प्रदेश में होता दिख रहा है। आज यहां जो नए प्रोजेक्ट्स जमीन पर उतरे हैं, वो भी समृद्धि के रास्तों को सशक्त करते हैं।

विपक्ष के विरोध के बीच वित्त विधेयक, 2023 लोकसभा में पारित

नई दिल्ली। लोकसभा ने शुक्रवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष के विरोध के बीच वित्त विधेयक 2023 को बिना किसी चर्चा के वॉयस वोट से पारित कर दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि पेंशन के मुद्दे को देखने के लिए वित्त सचिव के तहत एक पैनल का गठन किया जाएगा।

वित्त विधेयक में कम से कम 75 संशोधन हैं, जिनमें से सभी को वॉयस वोट से अनुमोदित किया गया, यहां तक कि कांग्रेस सदस्यों ने सदन के वेल में विरोध प्रदर्शन किया, नारेबाजी की और अडाणी मामले में जेपीसी जांच की मांग की।

लंदन में भारतीय उच्चायोग पर विरोध प्रदर्शन के खिलाफ दर्ज हुई FIR

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने 19 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानी समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है। इस दौरान परिसर से तिरंगा नीचे गिराया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहने के बाद मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 27 मार्च सुबह 11 बजे तक स्थगित

आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत पर फैसला 31 मार्च को, कोर्ट ने CBI केस में फैसला रखा सुरक्षित

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच की जा रही आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर अदालत ने शुक्रवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। राउज एवेन्यू कोर्ट के जज एम.के.नागपाल ने आदेश सुनाने की तिथि 31 मार्च निर्धारित की है।

अदालत ने सोमवार को आप नेता को तीन अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

21 मार्च को, न्यायाधीश नागपाल ने जांच एजेंसी से लिखित सबमिशन और प्रासंगिक निर्णय दर्ज करने के लिए कहा था।

तमिल फिल्म स्टार अजित कुमार के पिता का 85 साल की उम्र में निधन

चेन्नई। तमिल फिल्म स्टार अजित कुमार के पिता पी.एस. मणि का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 85 साल के थे। अजीत कुमार समेत उनके बेटों द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पी.एस. मणि का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। यह खबर सोशल मीडिया पर अजित कुमार के मैनेजर ने शेयर की।
पी.एस. मणि अपने पीछे पत्नी मोहिनी और तीन बेटे अनूप कुमार, अजीत कुमार और अनिल कुमार को छोड़ गए हैं।
उनके बेटों ने शुभचिंतकों से निजी तौर पर शोक मनाने का अनुरोध किया और कहा कि अंतिम संस्कार एक पारिवारिक मामला है।

इवेंट में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को किया इग्नोर

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने पिता और पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत की। स्टार कपल जहां चकाचौंध दिख रहा था, वहीं एक वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस को परेशान कर दिया है। दीपिका और रणवीर हाल ही में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स इवेंट में प्रकाश पादुकोण के साथ गए थे। जैसे ही उन्होंने शटरबग्स के सामने कदम रखा, रणवीर ने दीपिका का हाथ पकड़ने के लिए अपना हाथ बढ़ाया। हालांकि, दीपिका ने उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया और अपनी साड़ी को पकड़कर चली गईं।

यह देश फैंस को अच्छा नहीं लगा। उनके फैंस ने कमेंट सेक्शन में लिखा, दीपिका गुस्से में है। उसने हाथ नहीं पकड़ा।

सिंगर आतिफ असलम पिता बने, पत्नी सारा ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

मुंबई । पॉपुलर सिंगर आतिफ असलम पिता बन गए हैं। पत्नी सारा भरवाना ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। ताजदार-ए-हरम हिटमेकर ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बच्ची के आने की खबर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। पाकिस्तानी सिंगर ने गुलाबी रंग के बेबी स्लीपवियर में लिपटी अपनी बेटी की तस्वीर पोस्ट की। रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची का नाम हलीमा रखा गया है।