चेतना केन्द्र दुर्गापुरा पर नवरात्रि अनुष्ठान जारी, रविवार को होंगे संस्कार

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 24 मार्च 2023, 11:55 AM (IST)

जयपुर। चेतना केन्द्र दुर्गापुरा पर पिछले तीन दिनों से प्रात: 6 बजे ध्यान के साथ सामूहिक नवरात्रि साधना अनुष्ठान चल रहा है। आज नवरात्रि अनुष्ठान के तीसरे दिन भी दिनचर्या ध्यान, सामूहिक जप के साथ शुरू हुई। अच्छी संख्या में साधकों ने अपना जप कर यज्ञ में आहुतियाँ अर्पित कीं। साधकों ने गुरुदेव द्वारा रचित साहित्य भी खरीदा।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

रविवार को संस्कार कराने की व्यवस्था रहेगी। पुंसवन संस्कार, विद्यारम्भ संस्कार, दीक्षा संस्कार के इच्छुक परिजन एक दिन पहले रजिस्ट्रेशन करा कर संस्कार करा सकते हैं।


आज तीसरे दिन का प्रारम्भ हुआ। दो पारियों में पंचकुंडीय यज्ञ सम्पन्न हुआ व सामूहिक अनुष्ठान का संकल्प लिया। सभी ने अनुष्ठान हेतु जप, सामथ्र्य के अनुसार आहार संयम व न्यूनतम एक गुरुदेव की पुस्तक के स्वाध्याय का संकल्प लिया।


यज्ञ में करीब 80 साधकों ने अपनी आहुतियाँ अर्पित की। यह अनुष्ठान 30 मार्च तक इसी दिनचर्या के साथ चलता रहेगा।