जयपुर समेत प्रदेश में रमजान शुरू, रात को तरावीह, सुबह रोजा...देखें तस्वीरें

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 23 मार्च 2023, 7:18 PM (IST)

33 सालों का रमजान का यह चक्र भी देखिए


जयपुर। पवित्र माह रमजान का आगाज हो गया है। पहला रोजा शुक्रवार सुबह से शुरू होगा। गुरुवार रात को रमजान की विशेष नमाज पहली तरावीह आज से ही पढ़ी जाएगी। बाजारों में फीनी, शीरमाल समेत अन्य मिठाइयों की दुकानें सजने लगी है।एक दिन पहले चांद नहीं दिखाई देने पर गुरुवार को चांद देखा गया। इसके साथ ही इबादत का माह शुरू हो गया है। मस्जिदों में नमाज के खास इंतजाम किए गए हैं। सेहरी के लिए विशेष अलार्म की विशेष रिंग मोबाइलों में डाउनलोड की जा रही है। लगातार मई जून में आ रहे रमजान में रोजों के घंटे बहुत ज्यादा थे, लेकिन इस बार मार्च में रमजान शुरू हो रहा है। इससे कुछ वक्त घट गया है।
आपको बता दें कि सऊदी अरब व अन्य देशों में एक दिन पहले चांद दिखाई देने पर गुरुवार को ही पहली रोजा शुरू हो गया था। बोहरा समाज के रमजान दो दिन पहले ही शुरू हो चुके हैं।


यहां देखें किस देश में सबसे ज्यादा घंटों के रोजे

नुउक, ग्रीनलैंड: 17 घंटेरिक्जेविक, आइसलैंड: 17 घंटेहेलसिंकी, फिनलैंड: 17 घंटेस्टॉकहोम, स्वीडन: 17 घंटेग्लासगो, स्कॉटलैंड: 17 घंटेएम्स्टर्डम, नीदरलैंड: 16 घंटेपोलैंड: 16 घंटेलंदन, यूके: 16 घंटेकजाकिस्तान: 16 घंटेब्रुसेल्स, बेल्जियम: 16 घंटेपेरिस, फ्रांस: 15 घंटेज्यूरिख, स्विट्जरलैंड: 15 घंटेरोमानिया: 15 घंटेकनाडा: 15 घंटेबुल्गारिया: 15 घंटेरोम, इटली: 15 घंटेमैड्रिड, स्पेन: 15 घंटेपुर्तगाल: 14 घंटेएथेंस, ग्रीस: 14 घंटेबीजिंग, चीन: 14 घंटेवाशिंगटन, डीसी, यूएस: 14 घंटेअंकारा, तुर्की: 14 घंटेरबात, मोरक्को: 14 घंटेटोक्यो, जापान: 14 घंटेइस्लामाबाद, पाकिस्तान: 14 घंटेकाबुल, अफगानिस्तान: 14 घंटेतेहरान, ईरान: 14 घंटेबगदाद, इराक: 14 घंटेबेरूत, लेबनान: 14 घंटेसीरिया: 14 घंटेमिस्र: 14 घंटेजेरूसलम: 14 घंटेकुवैत सिटी, कुवैत: 14 घंटेगाजा सिटी, फिलिस्तीन: 14 घंटेनई दिल्ली, भारत: 14 घंटेहांगकांग: 14 घंटेढाका, बांग्लादेश: 14 घंटेमस्कट, ओमान: 14 घंटेरियाद, सऊदी अरब: 14 घंटेदोहा, कतर: 14 घंटेवो देश जहां सबसे छोटे रोजे होंगे



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इन देशों में रोजे का वक्त कम रहेगा
सिंगापुर: 13 घंटेनैरोबी, केन्या: 13 घंटेलुआंडा, अंगोला: 13 घंटेजकार्ता, इंडोनेशिया: 13 घंटेब्रासीलिया, ब्राजील: 13 घंटे हरारे, जिम्बाब्वे: 13 घंटेजोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका: 13 घंटेब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना: 12 घंटेईस्ट सिटी, पैराग्वे: 12 घंटेकेप टाउन, दक्षिण अफ्रीका: 12 घंटेमोंटेवीडियो, उरुग्वे: 12 घंटेकैनबरा, ऑस्ट्रेलिया: 12 घंटेपोर्ट मोंट, चिली: 12 घंटेक्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड: 12 घंटे