पंजाब पुलिस ने भगोड़े अमृतपाल सिंह की जारी की कुछ तस्वीरें..यहां देखे

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 मार्च 2023, 5:57 PM (IST)

चंडीगढ़। पंजाब IGP सुखचैन सिंह गिल ने कहा, ''अमृतपाल सिंह की कुछ तस्वीरों को जारी कर रहे हैं। मैं अनुरोध करता हूं कि आप उन्हें प्रदर्शित करें ताकि लोग उन्हें गिरफ्तार करने में हमारी मदद कर सकें।''

इससे पहले IGP सुखचैन सिंह गिल ने बताया जिस कार से अमृतपाल सिंह फरार हुआ है। वो कार बरामद हुई है। जिन 4 आरोपियों ने अमृतपाल सिंह की भागने में मदद की थी, उन चारों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम मनप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह और गुरपेश सिंह है। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला और पुलिस कस्टडी से आरोपी को भगाने का मामला दर्ज़ किया है।

सुखचैन सिंह ने कहा पंजाब में स्थिति शांतिपूर्ण है, कानून व्यवस्था सामान्य है। CM भी अधिकारियों से लगातार मामले की जानकारी ले रहे हैं। दूसरे राज्यों और एजेंसियों से भी पूरा सहयोग मिल रहा है। किसी को भी गैरकानूनी गिरफ़्तारी में न रखा गया है न रखा जाएगा।

कौन है अमृतपाल सिंह :

अमृतपाल सिंह, अमृतसर जिले के जल्लूपुर खेड़ा गांव का रहने वाला है। वह 2012 में काम के सिलसिले में दुबई गया था। वहां से सितंबर 2022 को भारत लौटा। सितंबर महीने में ही उसे खालिस्तानी समर्थक दीप सिद्धू के संगठन 'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख बनाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे