एशियन खो-खो खेल में दुर्गेश नंदनी निभाएंगी निर्णायक की भूमिका

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 20 मार्च 2023, 4:00 PM (IST)

लूणकरणसर। असम में 20 से 23 मार्च तक आयोजित होने वाली चतुर्थ एशियन खो-खो चैंपियनशिप में भारत समेत एशिया के कुल 15 देश शामिल होगें। प्रतियोगिता के लिए भारतीय खो-खो संघ ने राजस्थान की दुर्गेश नंदिनी को तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया है। वे इस चैंपियनशिप में निणार्यक की भूमिका निभाएंगी। दुर्गेश खो-खो में राष्ट्रीय स्तर पर 15 बार खेलने के साथ साथ अनेकों पदक जीत चुकी है। दुर्गेश अपने स्कूली शिक्षा के समय में खो-खो की प्रसिद्ध खिलाड़ी रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर भारत-इंग्लैंड मैच में निर्णायक व खेलों इंडिया यूथ गेम्स में तकनीकी अधिकारी का अनुभव रखती हैं। बीकानेर में जन्मी दुर्गेश मौजूद समय में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ ब्लॉक के 2 डी ओ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। इनका चयन होने पर राजस्थान खो-खो संघ के अध्यक्ष भंवरसिंह पलाङा,सचिव परवीन बानों, डॉ.असगर अली, भंवर सिंह राघव सहित बीकानेर व श्रीगंगानगर जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रमियों में खुशी की लहर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे