एथलीट अकशदीप सिंह ने एशियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 19 मार्च 2023, 9:56 PM (IST)

चंडीगढ़। नोमी (जापान) में एशियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में भारत के एथलीट अकशदीप सिंह ने 20 किलोमीटर पैदल तौर में स्वर्ण पदक जीता। अकशदीप सिंह ने 1ः20ः57 का समय निकाल कर यह उपलब्धि हासिल की।
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एथलीट अकशदीप सिंह को इस उपलब्धि पर मुबारकबाद दी। अकशदीप सिंह, उसके माता-पिता और कोचों को बधाई देते हुए इस जीत का श्रेय उसकी सख़्त मेहनत और कोचिंग को दिया। उन्होंने कहा कि अकशदीप सिंह का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। इसमें इस उपलब्धि के साथ एशियाई खेलों, विश्व चैंपियनशिप और ओलम्पिक खेलों जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए हौंसला बुलंद होगा।
खेल मंत्री ने अकशदीप सिंह को सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। काहनेके (बरनाला) के रहने वाले अकशदीप सिंह ने कुछ समय पहले राँची में नेशनल ओपन वॉकिंग चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर पैदल तौर में नया नेशनल रिकार्ड बनाते हुए पेरिस ओलम्पिक खेलों-2024 के लिए क्वालीफाई किया था। खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री की तरफ़ से अकशदीप सिंह को ओलम्पिक्स की तैयारी के लिए 5 लाख रुपए दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे