गृहे-गृहे गायत्री: मानसरोवर के मान्यावास में हुआ गायत्री यज्ञ, तस्वीरें

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 19 मार्च 2023, 3:38 PM (IST)

जयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से चलाई जा रही गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ शृंखला में रविवार को जयपुर के मानसरोवर के सोहन नगर, मान्यवास क्षेत्र में एक ही समय में 14 परिवारों के घरों में आज गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ की शृंखला का क्रम सम्पन्न करवाकर विचार क्रांति का बीजारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में 14 परिवारों के परिजनों से जोश और उल्लास से भाग लिया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यज्ञ से पूर्व आज सोहन नगर, मान्यावास में सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी में 40 से ज्यादा गायत्री परिजन और सोहन नगर के 14 परिवार और निवासी जिनके घर आज यज्ञ हुआ ने, प्रात:काल की प्रभात फेरी में पूर्ण मनोयोग और उत्साह के साथ भाग लिया। प्रभात फेरी में उत्साही लोगों ने शांतिकुंज के प्रज्ञा गीतों और नारों से कॉलोनी को गुंजायमान किया।


गायत्री केन्द्र मानसरोवर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय भगतसिंह पाठशाला के 40 बच्चों और उनके परिजनों ने भी पूर्ण उत्साह के साथ अपनी भूमिका प्रस्तुत की।


आदरणीय सरोजबाइला दीदी और निकिता जोशी दीदी के सहयोग से और मानसरोवर गायत्री परिजनों की 14 टोलियों के माध्यम से यह श्रेष्ठ कार्य सम्पन्न हुआ।