संडे स्पेशल : दिल्ली में निर्माण स्थल पर मिले मानव अंग...यहां देखें तस्वीरें

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 19 मार्च 2023, 07:12 AM (IST)

गुजरात : कोविड-19, मौसमी फ्लू, एच3एन2 की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए सूरत महानगर निगम द्वारा संचालित SMIMER (सूरत म्यूनिसिपल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट में मॉक ड्रिल का किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दिल्ली : सराय काले खां में हो रहे RRTS निर्माण स्थल के अंदर से मानव शरीर के अंग बरामद हुए। शरीर के अंगों को फॉरेंसिक जांच के लिए FSL भेजा गया है।

गुजरात: अमरेली के वन विभाग ने गर्मियों में संरक्षित वन क्षेत्रों में पशुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की।

तमिलनाडु : मदुरै सेंट्रल जेल के कैदियों द्वारा तरबूज उगाए जाते हैं जिसे मदुरै जेल बाजार के माध्यम से बेचे जाते हैं। यह तरबूज केवल पंचगव्य और जीवामृतम जैसे जैविक उर्वरकों का उपयोग करके उगाए जाते हैं और रसायन मुक्त हैं।

मुंबई से बेंगलुरु जा रही एक निजी बस के पुणे में बावधन के पास मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच लोग घायल हो गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारी, पुलिस मौके पर: पुणे दमकल विभाग