गायत्री चेतना केन्द्र दुर्गापुरा द्वारा 15 गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार सम्पन्न

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 18 मार्च 2023, 4:44 PM (IST)

जयपुर। अर्बन प्राइमरी मदर एवं चाइल्ड वेलफेयर हेल्थ सेन्टर गाँधीनगर पर गायत्री चेतना केन्द्र दुर्गापुरा द्वारा 15 गर्भवती महिलाओं का आज शनिवार 18 मार्च 2023 को पुंसवन संस्कार सम्पन्न कराया गया। ऐसा ही एक कार्य आज ही दिन मालवीय नगर सेक्टर 6 स्थित सरकारी शहरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भी आयोजित किया गया था।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

शांतिकुंज हरिद्वार के आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी आंदोलन के तहत आज गाँधीनगर स्थित अर्बन मदर एवं चाइल्ड वेलफेयर हेल्थ सेन्टर पर 15 गर्भवती बहनों का सामूहिक पुंसवन संस्कार सम्पन्न कराया गया। संस्कार चेतना केन्द्र दुर्गापुरा की कार्यकर्ता सुषमा शर्मा, मंजू गुप्ता, सुदेश हांडिया, रोशनी, सरिता, प्रेमवती एवं टीम द्वारा सम्पन्न कराया गया। हेल्थ सेन्टर की डॉक्टर सीमा शक्तावत, अनिता नरूला, स्टाफ कमलेश शर्मा, लीला जी द्वारा इस कार्यक्रम में पूरा सहयोग किया गया।


इस कार्यक्रम के दौरान सभी गर्भवती बहनों के रजिस्ट्रेशन फार्म भरवाए गये, दिनचर्या समझायी गयी एवं दिनचर्या के फार्म भी वितरित किये गये। आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी पुस्तक भी नि:शुल्क दी गयी। पुंसवन संस्कार के वैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी गयी। गर्भवती माताओं का संक्षिप्त में पुंसवन संस्कार सम्पन्न कराया गया। गर्भवती माताओं एवं चिकित्सीय स्टाफ द्वारा कार्यक्रम में काफी रुचि दिखायी गयी। पूरे कार्यक्रम में चिकित्सा कर्मियों ने गायत्री परिवार की सराहना की और आगे ऐसे कार्यक्रम होते रहें ऐसी इच्छा व्यक्त की।