ब्लू सिटी के रूप में अपनी अलग पहचान रखता है लोकप्रिय पर्यटन स्थल जोधपुर

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 18 मार्च 2023, 2:28 PM (IST)

—राजेश कुमार भगताणी

जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जिसे ब्लू सिटी भी कहा जाता है। जोधपुर शहर राजस्थान की रियासत काल का एक ताजा प्रतिबिंब है, जो हमें 15वीं शताब्दी में वापस ले जाता है। जोधपुर राजस्थान के कई लोकप्रिय किलों, स्थानों, झीलों और ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के अन्य स्मारकों के साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह शहर नीले घरों, मंदिर, स्नैक्स, मिठाईयों और स्मारकों की वास्तुकला के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है। अगर आप छुट्टियों में इन सभी चीजों का आनंद लेना चाहते हैं तो राजस्थान जाकर जोधपुर शहर की यात्रा जरूर करनी चाहिए ,यहां ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं, जो आपको यहां बार-बार आने के लिए मजबूर कर देंगे। इस शहर में आपको पारंपरिक रूप से रॉयल्टी झलक दिखेगी। तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको जोधपुर के सबसे मशहूर और खूबसूरत पर्यटन स्थलों की यात्रा कराते है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मेहरानगढ़ किला
मेहरानगढ़ किला जिसको मेहरान किले के रूप में भी जाना जाता है। इस किले को 1459 में राव जोधा द्वारा जोधपुर में बनवाया गया था। यह किला देश के सबसे बड़े किलों में से एक है और 410 फीट ऊंची पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। मेहरानगढ़ किला विशाल दीवारों द्वारा संरक्षित है। इस किले का प्रवेश द्वार एक पहाड़ी के ऊपर है जो बेहद शाही है। किले में सात द्वार हैं जिनमें विक्ट्री गेट, फतेह गेट, भैरों गेट, डेढ़ कामग्रा गेट, फतेह गेट, मार्टी गेट और लोहा गेट के नाम शामिल है।
मेहरान का अर्थ सूर्य है इसलिए राठोरों ने अपने मुख्य देवता सूर्य के नाम से इस किले को मेहरानगढ़ किले के रूप में नामित किया। इस किले के मुख्य निर्माण के बाद जोधपुर के अन्य शासकों मालदेव महाराजा, अजीत सिंह महाराजा, तखत सिंह और महाराजा हनवंत सिंह द्वारा इस किले में अन्य निर्माण किए, मेहरानगढ़ दुर्ग के निर्माण के समय एक व्यक्ति की स्वैच्छिक बलि चाहिए थी जिसके लिए राजाराम मेघवाल ने स्वैच्छिक बलि दी थी ।

मेहरानगढ़ किले की वास्तुकला
500 साल की अवधि में मेहरानगढ़ किले और महलों को बनाया गया था। किले की वास्तुकला में आप 20 वीं शताब्दी की वास्तुकला की विशेषताओं के साथ 5 वीं शताब्दी की बुनियादी वास्तुकला शैली को भी देख सकते हैं। किले में 68 फीट चौड़ी और 117 फीट लंबी दीवारें है। मेहरानगढ़ किले में सात द्वार हैं जिनमें से जयपोली सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। किले की वास्तुकला 500 वर्षों की अवधि के विकास से गुजरी है। किले की दीवारों पर जटिल नक्काशी, विशाल प्रांगण, संग्रहालय और दीर्घाएं दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। किले के भीतर, शीश महल और फूल महल जैसे शानदार महल हैं, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण बने हुए है।


ये भी पढ़ें - केसर स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी

खेजड़ला किला
जोधपुर में कई किले और मंदिर है लेकिन यहां का खेजड़ला किला प्राचीन भारत के शाही राजाओं और रानियों के शानदार महल के रूप में पहचाना जाता है। मूल रूप से जोधपुर के महाराजा द्वारा 17 वीं शताब्दी में निर्मित, 400 साल पुरानी इमारत को एक होटल में बदल दिया गया है। यह ग्रेनाइट पत्थर और लाल बलुआ पत्थर से बना है, जो राजपूत वास्तुकला का एक तत्व है। विरासत का यह किला उन लोगों के लिए एक आदर्श स्थान है, जो छुट्टी का आनंद लेते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करना चाहते हैं।


ये भी पढ़ें - गर्भावस्था के दौरान उल्टी, तो अपनाएं ये 5 उपाय

उम्मेद भवन
उम्मेद भवन भारत में अंतिम निर्मित स्थानों में से एक है। यह पैलेस अद्भुत डिजाइन और वास्तुकला के लिए लोकप्रिय है, जो जोधपुर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। शहर के परिसर के भीतर स्थित, यह महल जोधपुर की रियासत के लिए एक दर्पण है। वर्तमान में, उम्मेद भवन पैलेस तीन क्षेत्रों में विभाजित है, जिनमें से एक अभी भी जोधपुर शहर के शाही परिवार के स्वामित्व में है। अन्य दो में से एक को एक हेरिटेज होटल में परिवर्तित किया जा चुका है। दूसरा एक संग्रहालय है जो शाही युग की कला को दर्शाता है। महल 1943 में बनाया गया था और आज भी जोधपुर के शाही परिवार द्वारा बसा हुआ है।

ये भी पढ़ें - गले में हो समस्याएं तो टॉन्सिल का ऑपरेशन...

शीश महल
जोधपुर स्थित मेहरानगढ़ किले में है शीश महल - शाही राजपूत वास्तुकला की एक विशेषता, शीश महल, जिसका शाब्दिक अर्थ है शीशे का महल। यह महल काँच के अंदरूनी पैनलों और बहु प्रतिबिंबित छत के साथ स्कृष्ठ रूप से सजाया गया है। यहाँ उपयोग किये गये शीशे उतल आकार के हैं और रंगीन पन्नी और पेंट के साथ डिजाइन किये गए हैं जो कि दीपक की रोशनी में झिलमिलाते थे। प्लास्टर में बने विभिन्न धार्मिक चित्रों के साथ इन सजावटी दर्पणों को अच्छी तरह से पूरक किया गया है जो कि उस समय की कला पर धर्म और संस्कृति का मजबूत प्रभाव दिखाता है। कई सजावटी पैनल भगवान ब्रह्मा, राम, शिव और पार्वती, बांसुरी बजाते भगवान कृष्ण, आदि जैसी देवी-देवताओं को प्रदर्शित करते हैं। यह कमरा महाराजा अजीतसिंहजी का शयनकक्ष था, जिन्होंने 1679 और 1724 के बीच जोधपुर पर शासन किया।


ये भी पढ़ें - ये"सुपर फूड्स"सर्दियों की समस्याएं रखें दूर

घंटा घर
घंटा घर एकक्लॉक टावरहै जिसका निर्माणमहाराजा सरदार सिंहने करवाया था जो सरदार मार्किट मे ही स्थित है यह टावर तकऱीबन 100 साल से भी ज्यादा पुराना है अगर आप चाहे तो इस टावर के ऊपर भी जा सकते है जिसका किराया मात्र 10 रुपये है जहाँ से आप आस पास के बाजार और शहर की खूबसूरती देख पाएंगे हालांकि पहले इसकी इजाजत नहीड्ड मिलती थी पर अब इसमें पर्यटकों को देखते हुए ऊपर जाने की अनुमति दे दी गई है।


ये भी पढ़ें - गर्म पानी पीने के 8 कमाल के लाभ

जसवंत थाड़ा
यह भव्य स्मारक मेहरानगढ़ किले से बस कुछ ही दुरी पर स्थित है जो महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय की याद में बनवाई गई एक सुंदर स्मारक है जिसे महाराजा सरदार सिंह ने अपने पिता महाराजा जसवंत सिंह कि याद मे1899 ईस्वीमें बनवाया था। जसवंत थाडा को मारवाड़ का ताजमहल भी कहा जाता है यहाँ पर अक्सर गीत-संगीत के कार्यक्रम होते रहते है जिसकी वजह से देश भर से पर्यटक यहां आना काफी पसन्द करते है जसवंत थाडा मारवाड़ के शाही परिवार के लिए दाह संस्कार का स्थान भी है।


ये भी पढ़ें - कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा

चामुंडा माता मंदिर
यह एक अति प्राचीन और जोधपुर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है जिसका निर्माण 1460 ईस्वी में जोधपुर के संस्थापक राव जोधा जी द्वारा करवाया गया था जो मेहरानगढ़ किले के बिल्कुल पास में ही स्थित है इस मंदिर में इष्ट देवी कि पूजा की जाती है यहाँ के लोग इस मंदिर को रक्षा कवच मानते है। दशहरा और नवरात्रि के समय तो इस मंदिर से काफी रौनक रहती है और इसी समय यहाँ सबसे अधिक श्रद्धालु भी मंदिर के दर्शन के लिये आते है रोजाना इस मंदिर के खुलने का समय सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे के बीच रहता है।


ये भी पढ़ें - कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं