लोकेन्द्र सिंह कालवी जैसी शख्सियत सैंकडो साल में पैदा होती हैः पं. सुरेश मिश्रा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 17 मार्च 2023, 07:37 AM (IST)

जयपुर। राजपूत नेता करणी सेना के संस्थापक एवं संस्कृति युवा संस्था के प्रधान संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी के लिए गुरुवार को बनीपार्क स्थित पीतल फैक्ट्री के पास खंडाका हाउस में शोकसभा रखी गई। इसमें शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कालवी का 14 मार्च को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में निधन हो गया था।
शोकसभा में संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि लोकेन्द्र कालवी जैसी शख्सियत सैंकडो साल में पैदा होती है। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर विप्र कल्याण बोर्ड के चैयरमेन महेश शर्मा, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल, कांग्रेस नेता सुशील आसोपा, हरेन्द्र पाल सिंह जादौन, एल.सी. भारतीय, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, सुनील जैन, गौरव धामाणी, बाबूलाल शर्मा, एडवोकेट बी.बी. शर्मा, कमलेश शर्मा, दिनेश शर्मा, अविकुल शर्मा, प्रमोद शर्मा, हेमंत शर्मा , पप्पू श्रीमाल, पं. सुरेश शर्मा, रघुवीर सिंह चौहान, सहित जयपुर के कई गणमान्य लोगों ने श्रद्वासुमन अर्पित किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे