होली की हैडलाइंस यहां पढ़ें और देखें तस्वीरें... पाकिस्तान में होली मनाने पर विवाद

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 07 मार्च 2023, 10:43 AM (IST)

#होली जयपुर। राजस्थान समेत देश-दुनिया में होली के दहन के साथ ही रंगों के पर्व होली का आगाज शुरू हो गया है। राजस्थान में खासतौर पर यहां महलों, किलों में होली मनाई जा रही है। इसमें देश विदेश के मेहमान भी हिस्सा ले रहे हैं। इस बार उदयपुर के सिटी पैलेस में सादगी से होली का पर्व मनाया गया।


मोहब्बत के इस पर्व पर लोग रंगों से सरोबार हैं, वहीं स्थानीय परंपराओं का भी निर्वहन किया जा रहा है। कहीं गालियों की तो कहीं पानी की बौछारों के बीच लोग एक दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कहीं पर गैर नृत्य अन्य लोकनृत्यों का आयोजन किया गया है। स्कूल, कॉलेज, नौकरियों से छुट्‌टी लेकर लोग अपनों के बीच होली का पर्व मना रहे हैं। एक खास खबर पाकिस्तान से भी आ रही है। पाकिस्तान के पंजाब यूनिवर्सिटी में होली मनाने पर विवाद हो गया है। कट्‌टटर छात्र संगठन के छात्रों द्वारा होली मनाने से रोकने पर यह विवाद हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उदयपुर के सिटी पैलेस में सादगी से मनाई जा रही है होली।

पाकिस्तान के पंजाब यूनिवर्सिटी में होली मनाने पर विवाद हो गया। कुछ हिंदू छात्रों के घायल होने का दावा किया गया है। दरअसल कट्‌टर इस्लामी छात्रसंगठन के होली मनाने से रोकने पर विवाद हुआ था।

असम: श्रद्धालुओं ने डिब्रूगढ़ में प्रभात फेरी निकाली और फूलों से होली खेली।

पश्चिम बंगाल: कोलकाता में लोग डोल उत्सव और होली मना रहे हैं।

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में मुख्यमंत्री आवास पर होलिका दहन किया।

अयोध्या: पुलिस ने होली और शब-ए-बारात से पहले फ्लैग मार्च निकाला। अतिरिक्त अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने बताया, "होली और शब-ए-बारात के मद्देनजर संपूर्ण जनपद में सभी जगह सेक्टर और ज़ोन बनाए गए हैं। सभी जगह पर राजपत्रित अधिकारियों को तैनात किया गया है, पेट्रोलिंग की जा रही है।"