अश्लीलता निवारण व व्यसन मुक्त हो होली को लेकर गायत्री परिवार निकालेगा रैली

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 02 मार्च 2023, 5:20 PM (IST)

जयपुर। 5 मार्च, रविवार प्रात: 8.00 बजे मानसरोवर स्थित पटेल मार्ग चौराहे, मानसरोवर से गायत्री वेदना निवारण केंद्र, माता भगवती पथ, गायत्री माता चौराहा, मानसरोवर तक एक रैली का आयोजन किया जा रहा है। गायत्री परिवार द्वारा निकाली जा रही इस रैली का विषय अश्लीलता निवारण और व्यसन मुक्त हो होली है। यह अश्लीलता निवारण रैली शांतिकुंज के क्रम अनुसार निकाली जायेगी। रैली के समापन पर अश्लीलता की अर्थी का होलिका दहन 10.30 बजे वेदना निवारण केंद्र पर किया जायेगा।

गायत्री परिवार समाज को एक पवित्र व सशक्त संदेश इस रैली के माध्यम से देना चाहता है। होली एक पावन पर्व है, उसे गरिमामय रूप से मनाना चाहिए। गायत्री परिवार ने इस रैली व होलिका दहन में लोगों से स्वेच्छा से शामिल होने का आह्वान किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे